Your browser doesn't support HTML5 video.
सोशल मीडिया पर इन दिनों टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन एक 7 साल की बच्ची ने जिस तरह से मशहूर हरियाणवी गाने ‘किस गाम में ब्याह दी’ पर डांस किया है, वे सबका दिल जीतने वाला था. वीडियो में बच्ची के डांस स्टेप्स और उसके चेहरे के हाव-भाव (Expressions) इतने सटीक और कातिलाना हैं कि वह किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लग रही है. इस नन्ही डांसर का कॉन्फिडेंस देखकर यूजर्स उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने हरियाणवी लहजे में लिखा है ‘घणा कसूता’ (बहुत ही शानदार), तो कोई इसे भविष्य की सुपरस्टार बता रहा है.

