Hyundai Aura vs Maruti Suzuki Dzire: भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट काफी फेमस है, खासकर परिवारों के लिए. इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura दो ऐसी कारें हैं जो कीमत, माइलेज और फीचर्स के कारण लोगों की पहली पसंद बनती हैं. अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं और इन दोनों मॉडलों के बीच कन्फ्यूज हैं, तो ये तुलना आपको आसान भाषा में समझाएंगे-
माइलेज और परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Dzire अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और CNG वेरिएंट में ये करीब 31 km/kg तक का माइलेज दे सकती है. इसका AMT गियरबॉक्स स्मूद है, जिससे शहर में ड्राइव करना काफी आसान हो जाता है.
दूसरी तरफ Hyundai Aura भी अच्छा माइलेज देती है. पेट्रोल वेरिएंट में ये लगभग 20–22 kmpl तक का माइलेज देती है और इसका इंजन भी काफी रिफाइंड माना जाता है. इसका CNG ऑप्शन भी कई खरीदारों को पसंद आता है.
कम्फर्ट और स्पेस
अगर केबिन स्पेस की बात करें तो Maruti Suzuki Dzire में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा जगह और आराम मिलता है। इसलिए ये फैमिली यूज के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
वहीं Hyundai Aura का इंटीरियर भी आरामदायक और अच्छी क्वालिटी का है. इसमें लगभग 402 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है.
फीचर्स
फीचर्स के मामले में Hyundai Aura अक्सर अपनी कीमत के हिसाब से ज्यादा वैल्यू देती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, फुटवेल लाइटिंग और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
दूसरी ओर नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire में भी कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और सनरूफ, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं.
कीमत, वैल्यू और सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में Maruti Suzuki Dzire को बेहतर माना जाता है क्योंकि इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. साथ ही मारुति का सर्विस नेटवर्क बड़ा है और इसकी रीसेल वैल्यू भी आमतौर पर ज्यादा रहती है.
वहीं Hyundai Aura की शुरुआती कीमत थोड़ी कम होती है और इसमें कई फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जिससे ये पैसे के हिसाब से अच्छा ऑप्शन बन जाती है.
अगर आप ज्यादा सेफ्टी, बेहतर माइलेज और अच्छी रीसेल वैल्यू चाहते हैं तो Maruti Suzuki Dzire एक मजबूत ऑप्शन है. लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता कम शुरुआती कीमत और ज्यादा फीचर्स है, तो Hyundai Aura भी एक अच्छा और प्रैक्टिकल चुनाव हो सकता है.

