Categories: tech auto

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन का फैसला लिया है.

Published by JP Yadav

Social Media Ban: सोशल मीडिया के इस्तेमाल के फायदे बहुत हो सकते हैं और हैं, लेकिन इसके नुकसान ने समाजशास्त्रियों के साथ चिंतकों की भी टेंशन बढ़ा दी है. किशोरों और बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है. गुस्सा, चिढ़ाचिढ़पन के अलावा बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति के लिए भी किसी हद तक सोशल मीडिया जिम्मेदार है. पिछले कुछ सालों के दौरान बच्चों के स्वभाव में बड़ा बदलाव आया है और यह नकारात्मक है. अब इस पर अहम फैसला लेते हुए कर्नाटक सरकार ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया है. शुक्रवार (06 मार्च, 2026) को बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन का एलान किया. हालांकि, यह बैन कब से होगा, इस पर अब तक कोई स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है. 

क्या कहा सरकार ने

बजट पेश करने के दौरान कर्नाटक के सीएम ने बताया कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. इस बैन के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह अहम फैसला लिया गया है. 

पिछले महीने हुई थी सोशल मीडिया पर बैन की चर्चा

यहां पर बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने फरवरी महीने में ही राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात की थी. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार किया था. इसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था. इसमें बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर चिंता भी जताई गई थी. 

ऑस्ट्रेलिया में बैन हो चुका है सोशल मीडिया

यहां पर बता दें कि दिसंबर, 2025 में ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बना, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इसके तहत ऑस्ट्रेलिया में 16 साल के बच्चे अब टिकटॉक, अल्फाबेट के यूट्यूब और मेटा के इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित कई प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. ऑस्ट्रेलिया में नए कानून के तहत 10 सबसे बड़े प्लेटफा‌र्म्स को बच्चों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है.  एक सर्वे में यह बात सामने आई थी कि सोशल मीडिया के एल्गोरिद्म उन्हें देर रात तक स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. इसके चलते उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है.   

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026