Categories: खेल

T20 World Cup Prize Money: 19 साल में कितनी बढ़ी विश्व कप की प्राइज मनी, जानें विनर टीम को कितने मिलेंगे रुपये?

T20 World Cup Prize Money: आईसीसी (ICC) ने इस बार टी20 विश्व कप की ईनामी राशि में काफी इजाफा हो गया है. विजेता से लेकर उपविजेता टीम को पिछली बार की तुलना में काफी ज्यादा प्राइज मनी मिलने वाला है.

Published by Preeti Rajput

T20 World Cup Prize Money: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. टूर्नामेंट को दो फाइनल टीमें मिल गई हैं. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 8 मार्च, 2026 को फाइनल मुकाबला होने जा रहा है. भारत का मुकाबला आज न्यूजीलैंड से होने जा रहा है. आज के मैच के बाद साफ हो जाएगा कि जीत का ताज किसके सिर पर सजने वाला है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम दूसरी बार ये खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरने वाली है. वहीं  मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है. 

दो बार विजेता बना भारत

भारतीय टीम दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. पहली ट्रॉफी साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर भारत ने यह खिताब अपने नाम किया था. वहीं साल 2024 में रोहित की अगुआई में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब भारत के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है. टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है. न्यूजीलैंड की टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे हार झेलनी पड़ी थी. 

कितनी बढ़ी प्राइज मनी?

टी20 विश्व कप की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वहीं इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती नजर आ रही है. पिछले 19 सालों में आईसीसी ने लगातार अपनी प्राइज मनी में बढ़ोतरी की है. आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल ईनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है. वहीं साल 2024 में प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर ( आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी.  विजेता भारत को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे, वहीं  उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.64 करोड़ रुपये) की राशि मिली थी. 

Related Post

FAQ- IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को आखिर कैसे हराएगी टीम इंडिया? जानें पिच, मौसम और प्लेइंग-11 से जुड़े हर सवाल के जवाब

किसे मिलेंगे कितने रुपये?

  • विजेता – तीन मिलियन ( लगभग 27.50 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता   – 1.6 मिलियन (लगभग 14.67 करोड़ रुपये)
  • सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें – 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये)
  • पांचवें से 12वें स्थान की टीमें   – 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
  • 13 से 20वें स्थान की टीमें – 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

Preeti Rajput

Recent Posts

चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर हुआ हमला, नाक काटने की हुई कोशिश; स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए थे गंभीर आरोप

Uttar Pradesh: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में जाने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार…

March 8, 2026

क्या 35 साल के बाद मां बनने में दिक्कत होती है, जानें क्या है गर्भावस्था की सही उम्र?

International Women's Day 2026: आज के समय में लोग जल्दी शादी नहीं करते है, जिसके…

March 8, 2026

‘भारत में समझदारी नहीं है’, नमिता थापर ने दी बिजनेस छोडने की सलाह, शार्क टैंक 5 में बडा धमाका

Shark Tank India 5: बिजनेस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड,निहाल रहेजा ने…

March 8, 2026