Categories: खेल

Rishabh Pant: टूटा पैर लेकर लंडगडाते हुए मैदान में उतरे पंत, खड़ा हो गया पूरा स्टेडियम, VIDEO ने मचाई सनसनी

Rishabh Pant Injury: चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उन्हें सलाम भी करने लगा।

Published by

Rishabh Pant Video: देश के लिए खेलने की चाह रखने वाली खिलाड़ी कई बार खिलाड़ी अपनी चोट को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और टीम की खातिर दर्द को भूल जाते हैं। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने इसका सबसे ताज़ा उदाहरण पेश किया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उन्हें सलाम भी करने लगा।

फ्रैक्चर के बाद मिली 6 हफ्तों के आराम की सलाह

पंत मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया। पता चला कि उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और वह लगभग 6 हफ़्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे। इससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई थी। लेकिन इसके बावजूद 24 जुलाई को मैच के दूसरे दिन पंत टीम इंडिया के साथ स्टेडियम पहुँचे, जहाँ उनके पैर को सुरक्षा कवच से ढका गया था। इस दौरान बीसीसीआई ने अपडेट जारी किया कि ज़रूरत पड़ने पर पंत बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

Rishabh Pant: ऋषभ पंत की इंजरी के बाद 10 खिलाड़ियों से खेलेगी टीम इंडिया! सब्स्टीट्यूट पर आपस में भिड़े इंग्लैंड के दो दिग्गज

Related Post

पंत को देख हैरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम

टीम इंडिया और भारतीय फैन्स ने यही चाहा होगा कि पंत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए न उतरना पड़े, लेकिन जब पहले सेशन में रवींद्र जडेजा और फिर शार्दुल ठाकुर आउट हुए, तो पंत ने आखिरकार दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरने का फैसला किया। पंत ने अपनी चोट और दर्द को भुलाकर मैदान पर उतरने का फैसला किया। जैसे ही वह धीरे-धीरे सीढ़ियों से नीचे उतरे, ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में मौजूद हर फैन हैरान रह गया। हर कोई उनके जज्बे को सलाम करने लगा और अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर पंत के लिए तालियाँ बजाने लगा।

Rishabh Pant के चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुन सदमे में आ गए शुभमन गिल,जश्न मनाने लगे बेन स्टोक्स की टीम

Recent Posts

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026