Categories: खेल

NAMAN Awards 2026: द्रविड़, मिताली और शुभमन गिल को मिलेगा अवॉर्ड; विश्वकप विजेताओं का भी होगा सम्मान; देखें लिस्ट

NAMAN Awards 2026: BCCI रविवार को नई दिल्ली में राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देगा.

Published by Preeti Rajput

NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार, 14 मार्च को ऐलान किया कि आने वाले नमन पुरस्कार समारोह में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा. यह अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च को आयोजित किया जाना है. इसी के साथ अवॉर्ड दिए जाने वाले लिस्ट में कई नाम शामिल हैं. जिन्हें असाधारण योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

शुभमन गिल का नाम शामित

शुभमन गिल ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है. इससे पहले साल 2023 में भी उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. दूसरी बार यह पुरस्कार जीत कर वह सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर लेंगे. यह भी दो बार अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इन तीनों से ज्यादा बार विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

26 साल के यूवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने पिछले साल 2025 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि,  उन्हें हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई थी, लेकिन बाकी दो फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त था. शुभमन ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर 985 रन बनाए थे. 

Related Post

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के.नायुडू लाइफलाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है. वहीं महिलाओं में यह पुरस्कार मिताली राज को दिया जाएगा. वह बिन्नी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि द्रविड़ के कोचिंग के दौरान भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. 

Ban vs Pak: मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा! रन आउट के बाद सलमान आगा की बांग्लादेश कप्तान से भिड़ंत: VIDEO VIRAL

BCCI नमन अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • 2024-25 के BCCI डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस – मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
  • 2023-24 में डोमेस्टिक क्रिकेट में बेस्ट अंपायर – उल्हास गांधे (विदर्भ)
  • 2024-25 में महिलाओं के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा विकेट – दीप्ति शर्मा
  • 2024-25 में महिलाओं के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी – स्मृति मंधाना
  • 2024-25 में महिलाओं के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू – श्री चरणी
  • 2024-25 में पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू – हर्षित राणा
  • 2024-25 में महिलाओं के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर – स्मृति मंधाना
  • पॉली उमरीगर अवॉर्ड 2024-25 में पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर – शुभमन गिल
  • कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी
  • महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – मिताली राज

Kavya Maran: कौन हैं काव्या मारन, एक फैसले से भारत से पाकिस्तान तक मचा हड़कंप, जानिये X अकाउंट क्यों हुआ सस्पेंड

Preeti Rajput

Recent Posts

Kharmas: आज से मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाएगी रोक? 14 मार्च से शुरू हो रहा है खास समय, जानें क्या है मान्यता

Bakharmas:14 मार्च की मध्य रात्रि को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास…

March 14, 2026

NXT Summit 2026: ऐसे बदल जाएगी दिल्ली के युवाओं की जिंदगी! खुद CM रेखा ने बता दिया पूरा प्लान

NXT Summit 2026: आज यानी 14 मार्च 2026 को राष्ट्र राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री CM…

March 14, 2026

NXT Summit 2026: क्या है भारत का अगला मिशन? CM रेखा ने दिया बड़ा संकेत; यहां देखें वीडियो

NXT Summit 2026: आज यानी 14 मार्च 2026 को राष्ट्र राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री CM…

March 14, 2026