IPL 2026 Captains List: मुंबई इंडियंस के कैप्टन हैं हार्दिक पांड्या, यहां जानें सभी टीमों के कप्तानों के नाम

IPL 2026 Captains List: इंडियन प्रिमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च, 2026 से हो रही है. इसके बाद करीब दो महीने तक क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल 2026 के लिए 10 टीमों के कप्तान कौन हैं?

Published by JP Yadav

IPL 2026 Captains List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रिमियर लीग 2026 के लिए शुरुआती 20 मुकाबलों के शेड्यूल का एलान कर दिया है. लगभग दो महीने तक क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. ये 20 मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेले जाएंगे. BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 अपने तय समय पर ही होगा. पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के चलते आईपीएल के शेड्यूल को 2 भागों में बांटा गया है. दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी इस बार भी मैदान पर बॉलिंग और बैटिंग से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई में खेला जा सकता है. यह कयास के आधार पर है. इस बार भी लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं.  इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे आईपीएल 2026 के लिए 10 टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं?

IPL 2026 Captains Names: 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

ऋतुराज गायकवाड़ : चेन्नई सुपर किंग्स

हार्दिक पांड्या  : मुंबई इंडियंस

रजत पाटीदार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

अंजिक्य रहाणे : कोलकाता नाइट राइडर्स 

 रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स 

अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स  

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स 

पैट कमिंस: सनराइजर्स हैदराबाद

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस

 ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स

अब तक किसने और कितनी बार जीता आईपीएल का खिताब

कप्तान: शेन वार्न- 2008: राजस्थान रॉयल्स  
कप्तान: एडम गिलक्रिस्ट 2009: डेक्कन चार्जर्स  
कप्तान: एमएस धोनी- 2010: चेन्नई सुपर किंग्स 
कप्तान: एमएस धोनी – 2011: चेन्नई सुपर किंग्स  
कप्तान: गौतम गंभीर- 2012: कोलकाता नाइट राइडर्स  
कप्तान: रोहित शर्मा- 2013 मुंबई इंडियंस  
कप्तान: गौतम गंभीर-2014: कोलकाता नाइट राइडर्स 
कप्तान: रोहित शर्मा- 2015: मुंबई इंडियंस  
कप्तान: डेविड वॉर्नर- 2016: सनराइजर्स हैदराबाद  
कप्तान: रोहित शर्मा 2017 (मुंबई इंडियंस)
कप्तान: एमएस धोनी – 2018: चेन्नई सुपर किंग्स  
कप्तान: रोहित शर्मा- 2019: मुंबई इंडियंस   
कप्तान: रोहित शर्मा- 2020: मुंबई इंडियंस   
कप्तान: एमएस धोनी – 2021: चेन्नई सुपर किंग्स  
कप्तान: हार्दिक पांड्या- 2022: गुजरात टाइटंस  
कप्तान: एमएस धोनी- 2023: चेन्नई सुपर किंग्स  
कप्तान: श्रेयस अय्यर- 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स  
कप्तान: विराट कोहली- 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन

नई दिल्ली, मार्च 12: द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी…

March 12, 2026

Eid Kab Hai: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानिए सही तारीख

Eid 2026 Kab Hai: ईद-उल-फितर 2026 की संभावित तारीख 20 या 21 मार्च हो सकती…

March 12, 2026

WhatsApp safety for kids: बच्चे के वाट्सऐप पर पैरेंट्स का ‘कब्जा’ अब कहीं से भी अकाउंट को कर सकेंगे कंट्रोल

WhatsApp safety for kids: सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चे काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे…

March 12, 2026