Categories: खेल

RCB vs SRH live Streaming: आरसीबी और हैदराबाद में कड़ी टक्कर, जानें कब और कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

RCB vs SRH live Streaming: आईपीएल 2026 शूरु होने वाला है और पहला मैच Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच होगा. आइए जानते हैं इसके कब और कहां देख सकते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

RCB vs SRH live Streaming: आईपीएल 2026 का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होने जा रहा है, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला 28 मार्च को M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा. घरेलू मैदान पर उतर रही बेंगलुरु की टीम पूरे जोश  के साथ शुरुआत करना चाहेगी.

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही आरसीबी के पास मजबूत बल्लेबाजी वाले लोग है, जिसमें Virat Kohli जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. टीम का टॉप ऑर्डर तेज शुरुआत देने में सक्षम है, जो मैच का रुख बदल सकता है. हालांकि, गेंदबाजी विभाग में कुछ चिंताएं हैं. खासकर तेज गेंदबाजों की चोटें टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में आरसीबी को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

एसआरएच का नया रूप

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में कुछ बदलावों के साथ उतर रही है. पिछले सीजन के मिले-जुले प्रदर्शन के बाद टीम में नेतृत्व को लेकर बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां ईशान किशन बड़ा रोल निभा सकते हैं. टीम की बल्लेबाजी काफी आक्रामक है और किसी भी समय मैच का रुख पलट सकती है. हालांकि, गेंदबाजी की गहराई को लेकर सवाल बने हुए हैं, जो इस मुकाबले में अहम साबित हो सकते हैं.

पिच और मैच की स्थिति

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा, टॉस और ओस (dew) भी मैच के नतीजे में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

Related Post

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

 मैच: आरसीबी vs एसआरएच
 तारीख: 28 मार्च
 समय: शाम 7:30 बजे (IST)
 स्थान: बेंगलुरु

लाइव टेलीकास्ट: मैच का प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा.

लाइव स्ट्रीमिंग: आप इसे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. ये मुकाबला सीजन की शुरुआत में ही रोमांच का लेवल बढ़ाने वाला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026