Categories: खेल

IND vs SA 1st T20I Match: भारत ने 101 रनों से दर्ज की जीत, 5 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

India Win 1st T20I Match: भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 101 रनों से जीत हासिल कर ली है. भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी झटके.

Published by Sohail Rahman

India vs South Africa Ist T20I Match: भारत ने 13वें ओवर में ही पहले टी20 मैच को 101 रनों से जीत लिया है.  दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 74 रनों पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक रन ब्रेविस ने बनाए हैं.  जिनके नाम 22 रन दर्ज हैं.  इसके अलावा, मारक्रम 14 रन, स्टब्स 14 रन, मार्को यान्सन 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत की तरफ से बुमराह 2 विकेट, अर्शदीप 2, वरुण चक्रवर्ती 2, अक्षर पटेल 2, पांड्या 1 और दुबे 1 विकेट लिए हैं. भारत के सभी गेंदबाजों ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया था 176 रनों का लक्ष्य

भारत की पारी समाप्त हो गई है.  भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है.  भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.  हार्दिक ने इस मैच में टी20 मैच में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. भारत के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो तिलक वर्मा 26, अक्षर पटेल 23, अभिषेक शर्मा 17 और सूर्यकुमार यादव ने 12 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की बात करें तो एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट, सिपाम्ला ने 2 विकेट और फरेरा को 1 विकेट मिला.  

Sachin-Gurusharan Patnership: वो खिलाड़ी जिसने टूटे हाथ से भी मैदान में की थी सचिन की मदद, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने साझा किया वो भावुक पल

हार्दिक पांड्या ने संभाली भारत की पारी

भारतीय टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा. सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सभी फ्लॉप साबित हुए. हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी बल्लेबाज आउट होते चले गए. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 80/4 था, लेकिन यहां से हार्दिक के बल्ले ने ऐसा कहर बरपाया कि अंतिम 8 ओवरों में टीम इंडिया ने 95 रन बना डाले. इस तरह भारतीय पारी 175 रनों पर समाप्त हुई.

जसप्रीत बुमराह का ऐतिहासिक शतक

जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ऐसा कर चुके हैं, जिनके अभी 107 विकेट हैं. बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने के लिए 78 पारियां ली हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल में 101 छक्का लगाया और अपने टी20 करियर में छक्कों का शतक लगाया. 

यह भी पढ़ें :-

IND vs SA 1st T20I: कटक में बड़ा उलटफेर! संजू फिर बाहर, कप्तान सूर्या ने गिल पर खेला दांव, ये 2 धुरंधर भी नहीं खेल…

Sohail Rahman

Recent Posts

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदले आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026