Categories: खेल

IND vs PAK: कब और कितने बजे शुरू होगा India vs Pakistan मैच? कैसे देखें हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 की Live Streaming?

Hong Kong Sixers Tournament: भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 में मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा. आप कब, कहां और कैसे ले सकते हैं इस टूर्नामेंट का मज़ा? कैसे आप देख सकते हैं इस मैच की Live Streaming?

Published by Pradeep Kumar

INDIA vs PAKISTAN, Hong Kong Sixers 2025, Live Streaming: हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत 7 नवंबर से होगी और इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा. हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1990 में हुई थी, जिसमें 6-6 ओवर्स के मुकाबले खेले जाते हैं. इस बार इस टूर्नामेंट में तीन दिनों के अंदर 29 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्से लेंगी जिन्हें 3-3 टीमों के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मैच अपने कट्टर विरोधी पाकिस्तान से होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि कब, कहां और कैसे आप इस मुकाबले का मज़ा बिल्कुल फ्री में ले सकते हैं?

किस ग्रुप में कौन सी टीम?

पूल ए – साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल.
पूल बी – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई.
पूल सी – भारत, पाकिस्तान, कुवैत.
पूल डी – श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग.

7 नवंबर को होगा भारत-पाक मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 में मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों को कुवैत के साथ ग्रुप-सी में शामिल किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:05 बजे होगी. टीम इंडिया को इसके अलावा अपना अगला मैच इस ग्रुप में कुवैत की टीम के खिलाफ 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:40 पर खेलना है. इस टूर्नामेंट में हर ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल स्टेज के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी, जिसके बाद नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होगी.

कब और कहां पर देखें हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट की Live Streaming

Related Post

हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 के मुकाबलों की भारत में टेलिकास्ट को लेकर बात की जाए तो मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड की ऐप पर भी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा फैंस इन मैचों को क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Mohammad Shami का सेलेक्शन ना होने पर जमकर बरसे बचपन के कोच, अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी की लगाई तगड़ी क्लास

हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम

हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान की जिम्मेदारी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक संभालते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा, शहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल और भरत चिपली भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, क्या द.अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी? VIDEO

Pradeep Kumar

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026