Categories: खेल

IND vs AUS ODI: भारत ने 9 विकेट से जीत लिया मुकाबला, रो-को की जोड़ी के आगे पानी भरते दिखी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी!

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज का आखिरी मुकाबला जीत लिया. रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया, जबकि हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर समेट दिया. भारतीय गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के सामने कंगारू टीम टिक नहीं पाई.

Published by Shivani Singh

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारत ने 9 wicket से जीत लिया है हालाँकि भारत ने यह सीरीज 2-1 से गवा दी है.पहले दो मैचों में हार झेलने के बाद, भारतीय टीम ने सिडनी मैच में दमदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन ही बना सकी. जवाब में, रोहित शर्मा (109) और विराट कोहली (68) के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने 69 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट खोकर 237 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत को 69 के स्कोर पर पहला झटका लगा. जोश हेज़लवुड ने शुभमन गिल को आउट किया. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धैर्य बनाए रखते हुए 168 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 121 रन बनाए. विराट कोहली ने 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 74 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेज़लवुड ने एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 236 रन पर आउट हो गई. भारत के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर ने दो, जबकि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे, उन्होंने शानदार 56 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 46.4 ओवर में ऑल आउट हो गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026