Categories: खेल

ध्रुव जुरेल की दोनों पारियों में शतक बाकी सब हुए फ्लॉप, साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के कौन-कौन से बल्लेबाज हुए फेल?

India A vs South Africa A Highlights: भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजी फेल हुए. इसके अलावा, सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी में फेल हुए.

Published by Sohail Rahman

India A vs South Africa A match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए को करारी शिकस्त दे दी है. कहने को तो ये लिस्ट ए मैच है. लेकिन भारत ए की टीम में कई प्रमुख टीम के खिलाड़ी मौजूद थे. लेकिन भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए से हार मिली. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले गए मैच की चौथी पारी में 417 रनों का लक्ष्य पाकर दक्षिण अफ्रीका ए की जीत लगभग तय थी. भारत ए की गेंदबाजी लाइनअप में चार टेस्ट गेंदबाज शामिल थे: मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव. इसके बावजूद, दक्षिण अफ्रीका ए ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. दक्षिण अफ्रीका ए ने मैच के अंतिम क्षणों में लक्ष्य हासिल कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका ए की तरफ से कौन-कौन से बल्लेबाजों ने की बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका ए ने सात बल्लेबाजों को मैदान में उतारा, जिनमें से 5 ने अर्धशतक बनाए. जॉर्डन हरमन और लेसेगो सेनोक्वाने की सलामी जोड़ी ने टीम को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े. हरमन ने 123 गेंदों पर 91 रन बनाए, जबकि लेसेगो ने 77 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे जुबैर हमजा और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे टेम्बा बावुमा ने भी अर्धशतक बनाए. हमजा ने 88 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए.

यह भी पढ़ें :-

Auction Date: अब अबू धाबी में नहीं तो कहां होगी IPL-WPL की नीलामी? तारीख़ भी आई सामने

टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने खेली शानदार पारी

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने 59 रनों का योगदान दिया. इस जोड़ी ने टीम को 300 के पार पहुंचाया. बाकी रही सही कसर विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइज़न ने पूरी की. उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. भारत ए के सभी गेंदबाज महंगे रहे. मोहम्मद सिराज ने 17 ओवर में 53 रन दिए. आकाश दीप ने 22 ओवर में 106 रन दिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 ओवर में 49 रन दिए. कुलदीप यादव ने 17 ओवर में 81 रन दिए. बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, ने 25 ओवर में 111 रन दिए.

भारत की तरफ से किसने की शानदार बल्लेबाजी?

ध्रुव जुरेल के शतक की मदद से भारत ए ने पहली पारी में 255 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 221 रन ही बना सका और 34 रन से पीछे रह गया. ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में भी शतक जमाया और भारत ए ने 7 विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ए को 417 रनों का लक्ष्य मिला. दो मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ए ने 3 विकेट से जीत लिया. इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

भारत ए की तरफ से खेल रहे बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो पहली पारी में केएल राहुल 19, साईं सुदर्शन 17, पंत 24 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरी पारी में पंत 65, ध्रुव जुरेल 127 और हर्ष दुबे ने 84 रनों की पारी खेली. बाकि अभिमन्यु ईश्वरन, राहुल, सुदर्शन सब के सब दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए. 

यह भी पढ़ें :- 

Ranji Trophy: इस बल्लेबाज ने बिना रुके ठोक दिए 8 छक्के! सिर्फ 11 गेंदों में पूरी कर दी हाफ सेंचुरी

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026