Categories: खेल

IND W vs SA W, WORLD CUP FINAL: अंपायर ने दिया गलत फैसला तो भड़के रोहित शर्मा, हिटमैन का रिएक्शन हुआ Viral

Rohit Sharma Reaction:भारतीय महिला क्रिकेट टीम नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही है. भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए कई दिग्गज स्टेडियम में मौजूद हैं. रोहित शर्मा भी भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हुए हैं. इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक रिएक्शन काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Published by Pradeep Kumar

IND W vs SA W, Final, Rohit Sharma Reaction: भारत और द. अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. मैच तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम का है, लेकिन इस मैच के बीच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. दरअसल रोहित शर्मा इस फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं. इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अंपायर के गलत डिसीजन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. 

रोहित शर्मा को आया गुस्सा
वर्ल्ड कप के फाइनल में द.अफ्रीकी टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय पारी का 37वां ओवर चल रहा था. द.अफ्रीकी गेंदबाज़ नादिने डी क्लार्क ये ओवर फेंक रही थी. इस ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद का और बल्ले का कोई सम्पर्क नहीं हुआ. गेंद सीधे जा के पैड पर लगी और द.अफ्रीकी टीम ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की. अंपायर ने थोड़ी देर सोचने के बाद दीप्ति को आउट करार दिया. इसके बाद दीप्ति ने तुरंत रिव्यू ले लिया. रिव्यू में पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही है. इस गेंद पर जब दीप्ति ने रिव्यू लिया उस वक्त स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा ने अंपायर के इस फैसले पर अपने अलग रिएक्शन दिया, उनका ये वीडियो सोशल वीडियो पर काफी तेजी से वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें- World Cup Final में शेफाली वर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, देखते रह गई दुनिया सारी, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Related Post

भारत ने बनाए 298 रन

महिला वनडे वर्ल्ड कप के इस फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 298 रन बनाए. भारत के लिए, शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) ने शानदार पारियां खेलीं . भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनर्स ने मिलकर भारतीय टीम के लिए 100 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की. शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए, जबकि स्मृति 45 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद दीप्ति ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को 298 रनों तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया.

ये भी पढ़ें-IND vs AUS, 3rd T-20I: वॉशिंगटन सुंदर की अद्भुत पारी पड़ी कंगारुओं पर भारी, रिकॉर्ड जीत से सीरीज 1-1 की बराबरी पर

Pradeep Kumar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026