Categories: खेल

CM मोहन यादव का बड़ा एलान, Kranti Goud को 1 करोड़ रुपये देगी मध्य प्रदेश सरकार

Kranti Goud: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय महिला विश्व कप क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ (Kranti Goud) को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.

Published by Divyanshi Singh

Kranti Goud: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय महिला विश्व कप क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ (Kranti Goud) को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों से जीत के साथ अपना पहला विश्व कप खिताब जीता.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीम के प्रदर्शन के लिए बधाई दी और मध्य प्रदेश की प्रतिनिधि क्रांति गौड़ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को दर्शाता है.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, को राज्य सरकार प्रोत्साहन के रूप में एक करोड़ रुपये देगी.

Related Post

छतरपुर के घुवारा की रहने वाली हैं क्रांति गौड़

बुंदेलखंड के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर की बात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर बात की उन्होने इसका वीडियो शेयर करके लिखा कि ‘विश्व विजेता @BCCIWomen की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव सुश्री क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए. हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है.’

भारतीय टीम ने विपक्ष के साथ किया कुछ ऐसा, हार के बाद भी मुस्कुराने लगी साउथ अफ्रीका की टीम, वीडियो वायरल

भारतीय महिला टीम ने जीता पहले विश्व कप खिताब

बता दें कि 2 नवंबर की आधी रात को भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय महिला टीम का ये किसी भी फॉर्मेट में पहला विश्व कप खिताब है. 

MI Probable Retention: ‘नया रूप, वही जुनून’, IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के रिटेंशन में ज़बरदस्त रणनीति

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026