भारत के उभरते सितारे वैभव पर पैसा और शोहरत सिर चढ़ कर बोल रहा? आखिर क्यों ODI में नहीं कर पा रहे बेहतर प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भारतीय क्रिकेट जगत (Indian Cricket World) के उभरते हुए सपुरस्टार है. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने खेल से हर किसी को हैरान कर दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Vaibhav Suryavanshi, The Rising Star: वो कहते हैं न छोटा पैकेट बड़ा धमाका! ये कहावत वैभव सूर्यवंशी पर बिल्कुल सटीक बैठती है. अगर उनकी बल्लेबाजी को एक शब्द में बताया जाए तो, वह शब्द है “निडरता”. केवल 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पूरेदेशवासियों का दिल बड़े ही आसानी से जीत लिया है. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया है, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. 

खेल शैली और मुख्य खामियां

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत ही उनकी सबसे बड़ी खामी भी साबित होती है. उनका अत्यधिक आक्रामक रुख उन्हें पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने के लिए बुरी तरह से प्रेरित कर देता है. तो वहीं, दूसरी तरफ वह पारंपरिक क्रिकेट के बुनियादी सिद्धांतों, जैसे मजबूत डिफेंस और गेंदों को छोड़ने के धैर्य को पूरी तरह से त्याग कर देते हैं. 

‘इकारस’ से क्यों की जाती है तुलना

दरअसल, यह बात अपने आप में ही हैरान करने वाली है कि उनकी तुलना ‘इकारस’ से की जा सकती है, जो सूरज के बहुत करीब उड़ने के जोखिम में अपने पंख जला बैठा था.  वैभव भी बड़े और तेज़ शॉट्स के चक्कर में आकर कई लंबी पारी खेलने का मौका ज्यादातर गंवा देते हैं. इसके बाद भी उनके अंदर धैर्य भी देखने को मिलता है, जो टेस्ट या फिर लंबी अवधि के क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसके साथ ही उन्होंने आगे भी यह खुद से भी स्वीकार किया है वह और भी ज्यादा बेहतर और लंबी पारियां खेल सकते थे अगर वह थोड़ो से और ज्यादा संयमित (Restrained) होते.

Related Post

सकारात्मक पक्ष और T-20 में क्या है प्रभाव?

वैभव सूर्यवंशी की शैली आधुनिक T-20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है. जहां राहुल द्रविड़ जैसी रक्षात्मक तकनीक की तुलना में साहस और ‘बेस’ (Base) की ज्यादाआवश्यकता होती है, तो वहां वैभव एक मैच-विजेता बनकर करोड़ों भारतीयों के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों के सामने तेजी से उभरते जा रहे हैं. इसके अलावा उनकी मानसिकता दबाव में बिखरने के बजाय और ज्यादा आक्रामक होने की है, जो उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी बनाने में उनकी पूरी तरह से मदद भी ककती है. वह शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों से प्रेरित हैं और बड़े रिकॉर्ड बनाने की भूख रखने में बेहद ही माहिर हैं. 

वैभव सूर्यवंशी एक विलक्षण प्रतिभा (Record-Breaking Talent) हैं, जिनकी पहचान उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से है. लेकिन, उनकी शुरुआती खामी क्रिकेट के बुनियादी नियमों और तकनीक की अनदेखी करना है. अगर वह अपनी विस्फोटक शैली को धैर्य और संतुलित तकनीक के साथ मिला लें, तो वह दिन दूर नहीं, जब आने वाले भविष्य में क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों की श्रेणी में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम होगा.  

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026