‘अब से यही वार्म-अप होगा’, चाहर ब्रदर्स ने उड़ाया रिजवान-बाबर का मजाक; वायरल वीडियो देख हंसी रोकना मुश्किल

Chahar Brothers Viral Video: दीपक चाहर और भाई राहुल चाहर की जोड़ी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों भाई एक हालिया मैच में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम द्वारा किया अजीग वार्म-अप रूटीन की नकल कर रहें है.

Published by Mohammad Nematullah

Chahar Brothers Viral Video: दीपक चाहर और भाई राहुल चाहर की जोड़ी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों भाई एक हालिया मैच में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम द्वारा किया अजीग वार्म-अप रूटीन की नकल कर रहें है. इस वीडियो को लोगों ने खूब कमेंट किया है और इन पाकिस्तानी क्रिकेटर का मजाक उड़ाया है. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर के वार्म-अप ड्रिल का उड़ाया मजाक

हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक इंटरनेशनल मैच से पहले एक अजीब वार्म-अप एक्सरसाइज की थी. वीडियो में दोनों को पैर फैलाकर खड़े होते हुए, फिर एक आर्क जैसा आकार बनाते हुए देखा जा सकता है. इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और वायरल हो गई है. पाकिस्तानी फिजियोथेरेपिस्ट ने उनसे यह वार्म-अप करवाया था, लेकिन यह मीम्स और रील्स का विषय बन गया है.

A post shared by Deepak Chaahar (@deepak_chahar9)

चाहर भाइयों की मजेदार नकल

दीपक चाहर, राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर बाबर और रिजवान की हूबहू नकल कर दिया है. ​​वीडियो में तीनों साइड में पैर फैलाकर खड़े होते है और अपने हाथ ऊपर उठाते है. बैकग्राउंड में ‘चले तो कट ही जाएगा सफर’ गाना बज रहा है. दीपक ने कैप्शन दिया ‘अब से यही वार्म-अप होगा.’ जैसे ही वीडियो खत्म होता है, दीपक हंसते हुए चले जाते है. यह रील तुरंत वायरल हो गई, और लोगों ने इस पर खूब कमेंट किया है.

Related Post

दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले है, जबकि राहुल ने 1 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल खेले है. दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते है. 

A post shared by GSS (@gkgurpreet)

इस मीम से जुड़े अन्य लोकप्रिय वीडियो

बेंगलुरु FC के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और उनके साथियों ने भी इस मीम पर एक वीडियो बनाया और ऑनलाइन फैंस को खूब हंसाया है. 31 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंडिंग मीम को फॉलो किया और एक वीडियो पोस्ट किया है. कुल मिलाकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों बाबर और रिजवान का यह वार्म-अप रूटीन सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बन गया है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…

March 27, 2026

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर के…

March 27, 2026

Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 कब है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kamada Ekadashi Date 2026: कामदा एकादशी कब है, इस बात को लेकर लोगों के मन…

March 27, 2026