Categories: धर्म

Kartik Purnima 2025 Date: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kartik Purnima 2025: वैदिक पंचांग अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा (Kartik Purnima) का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है. तो आइए जानते हैं कि साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा कब है और इसका महत्व क्या है?

Published by Shivi Bajpai

Kartik Purnima 2025 Date: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीहरि की उपासना की जाती है. इस दिन गंगा स्नान करने के बाद अन्न-धन समेत कई चीजों का दान करने से आपको शुभ लाभ प्राप्त होता है. 

कार्तिक पूर्णिमा डेट और टाइम (Kartik Purnima 2025 Date and Time)

वैदिक पंचांग अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर होगी और इसका समापन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी. 

सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर 
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 40 मिनट पर 
चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रास्त: नहीं
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

Related Post

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि (Kartik Purnima Puja Vidhi)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें 
फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें
मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर साफ पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करें 
अब इसमें फूलमाला अर्पित करें और इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें
फिर मंत्रों का जाप करें और इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें
भगवान विष्णु से जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने के लिए कामना करें
फल और मिठाई समेत अन्य चीजों का भोग लगाएं
फिर लोगों को प्रसाद वितरण करें

Griha Pravesh Muhurat November 2025: देवउठनी एकादशी पर होगा चातुर्मास खत्म, जानें यहां नवंबर में कब है गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त?

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही इस महीने में की गई भक्ति और भगवान विष्णु की आराधना करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. 

Amla Navami 2025: आंवला नवमी पर इस विधि से करें पूजा और पाए अक्षय फल, जानें क्या है व्रत की कथा

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026