Categories: धर्म

Vaishakh-month: वैशाख की शुरुआत के साथ बदलेगा चंद्रमा का नक्षत्र, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Vaishakh-month: वैशाख माह की शुरुआत के साथ चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. इस दौरान कर्क, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Published by Ranjana Sharma

Vaishakh-month: आज से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. खास बात यह है कि यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है, जिससे करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कब होगा चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन

ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 7:24 बजे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा. स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु माना जाता है, जो अचानक बदलाव और अवसरों का कारक होता है. चंद्रमा इस नक्षत्र में 4 अप्रैल 2026, शनिवार की रात 9:35 बजे तक रहेगा, जिससे इस अवधि में कई राशियों पर इसका प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देगा.

कर्क राशि: मन में शांति और आर्थिक सुधार

इस गोचर का कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक असर पड़ेगा. उनके मन में स्थिरता और शांति का भाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आय में सुधार के संकेत हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. साथ ही फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी.

Related Post

सिंह राशि: करियर में मिलेगी सफलता

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की और सफलता लेकर आएगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.

कन्या राशि: व्यापार और धन लाभ के योग

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे और परिवार, खासकर माता का स्नेह और सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि: नए मौके और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Best Baby Travel Bags 2026: अब पैकिंग नहीं बनेगी सिरदर्द, मल्टी-फंक्शन बेबी बैग्स नए गेमचेंजर

Best baby travel bag: यह न सिर्फ स्पेस बचाता है बल्कि सामान को व्यवस्थित रखने…

April 3, 2026

Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

Indian Railways Upgrade: नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल पर क्यूआर…

April 3, 2026

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम; देखें यहां

Shani Nakshatra Parivartan: शनि बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान…

April 3, 2026