Categories: धर्म

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

Tulsi Vivah 2025 Date: कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाने वाला तुलसी विवाह बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस शुभ अवसर पर कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना आपको शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है.

Published by Shivi Bajpai

Tulsi Shaligram Vivah Rules: वैदिक पंचांग अनुसार, साल 2025 में तुलसी विवाह आज यानी की 2 नवंबर को मनाया जाएगा. यह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है, जिसे देवउठनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी पर मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम जी और माता लक्ष्मी की अवतार तुलसी माता का विवाह संपन्न कराया जाता है. ये विवाह मानव समाज में विवाह के शुरु होने का प्रतीक माना जाता है. तुलसी विवाह के दिन पूजा में की गई थोड़ी सी गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है. तो आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Related Post

Tulsi Upay 2025: क्या नहीं हो रही है आपकी भी शादी? तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

तुलसी-शालिग्राम विवाह में भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इसमें मां लक्ष्मी का वासा होता है. इस दिन पत्ते तोड़ना उनका अपमान माना जाता है. भोग के लिए तुलसी दल को एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए.
  • अशुद्ध अवस्था में तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए. स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को छुएं
  • तामसिक या मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए. सात्विक और पवित्र भोजन करने से घर में शुद्धता बनी रहती है.
  • तुलसी के पास जूते-चप्पल पहनकर जाना वर्जित होता है. ऐसा करने से आपके घर में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं.
  • तुलसी के पास शिवलिंग रखना मना है क्योंकि भगवान शिव ने तुलसी के पति शंखचूड़ का वध किया था. इसलिए वास्तु और धर्म दोनों की दृष्टि से तुलसी के पास शिवलिंग नहीं रखना चाहिए.
  • तुलसी विवाह के समय लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए. घर पर सुख-शांति बनाएं रखनी चाहिए.

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह आज, जानें कितने दीपक जलाना होगा शुभ?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026