Home > धर्म > Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण पर इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर, जानें किन लोगों को रहना होगा अलर्ट

Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण पर इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर, जानें किन लोगों को रहना होगा अलर्ट

Surya Grahan 2026 Rashifal: 17 फरवरी को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार पांच राशि के जातकों पर लगभग एक महीने तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान करियर, आर्थिक मामलों, निवेश और पारिवारिक जीवन में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: February 16, 2026 6:45:27 PM IST



Surya Grahan 2026 Rashifal: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, फिर भी ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. पांच राशियों के जातकों को लगभग एक महीने तक सतर्क रहकर निर्णय लेने की जरूरत होगी, क्योंकि इस दौरान कार्यों में बाधा या आर्थिक हानि की आशंका बन सकती है. आइए जानते हैं ये कौन सी राशि हैं…

सिंह राशि वालों के व्यापार में आ सकती है रुकावटें

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा कठिन समय ला सकता है. चूंकि सूर्य इस राशि के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में रुकावटें या अपेक्षित परिणाम न मिलने की स्थिति बन सकती है. इस दौरान जल्दबाजी, गुस्सा या अहंकार से लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.

कन्या राशि,विरोधी सक्रिय हो सकते हैं

कन्या राशि वालों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. प्रतिस्पर्धी या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कामकाज में दबाव बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. बिना योजना बनाए खर्च करना या निवेश करना भारी पड़ सकता है. इसलिए हर वित्तीय और पेशेवर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि, निवेश या नए आर्थिक जोखिम न लें

वृश्चिक राशि के जातकों पर इस ग्रहण का असर कुछ समय तक महसूस हो सकता है. निवेश या नए आर्थिक जोखिम से फिलहाल दूरी बनाना समझदारी होगी. प्रॉपर्टी, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं. साथ ही, अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए. संयम और धैर्य से काम लेना इस समय फायदेमंद रहेगा.

कुंभ राशि के लिए तनावपूर्ण हो सकता है

कुंभ राशि के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा. किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटना या चोट की आशंका बन सकती है.

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. अनावश्यक खर्च या गलत निवेश से नुकसान हो सकता है. धोखाधड़ी या ठगी जैसी स्थितियों से बचने के लिए हर लेन-देन में सावधानी रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. साथ ही, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है.

सावधानी और संतुलन है सबसे बड़ा उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान सभी राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए. बड़े निवेश, नए जोखिम या महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है. कार्यस्थल और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना ही इस अवधि में सबसे सुरक्षित राह मानी जाती है. सही योजना, संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

Advertisement