Categories: धर्म

साढ़ेसाती में ही PM Modi की लगी थी नैया पार, शनिदेव आपकी भी खोल सकते हैं किस्मत, बस कर लें ये एक काम

Shanidev Ka Upay : शनि की साढ़ेसाती या महादशा से अक्सर लोग डर जाते हैं। जबकि, इनसे डरना नहीं चाहिए। आइए, जानते हैं ऐसा क्यों

Published by Preeti Rajput

Shanidev Ka Upay : जब किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या महादशा शुरू होती है, तो लोग घबरा जाते हैं। आसपास के लोग, टीवी वाले, कई पंडित और ज्योतिषाचार्य भी डराने लगते हैं कि अब तो सब उल्टा-पुल्टा होगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?

Related Post
असल में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। मतलब वो इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर आपने अच्छे काम किए हैं, मेहनत की है, किसी का बुरा नहीं सोचा तो शनि आपको ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। वहीं, अगर आपके कर्म गलत हैं, तो फिर आप राजा से भी रंक बन सकते हैं।

मोदी जी पर चल रही थी साढ़ेसाती

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री बने, उस वक्त भी उनकी कुंडली में साढ़ेसाती चल रही थी। यानी शनि से डरने की कोई बात नहीं है। अगर आप सही काम कर रहे हैं, मेहनती हैं और किसी का बुरा नहीं कर रहे तो शनि की साढ़ेसाती आपको ऊपर चढ़ा सकती है।

शनि देव की पूजा कैसे करें?

अक्सर लोग शनि देव की मूर्ति की पूजा करने लगते हैं, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक शिला की पूजा करनी चाहिए, यानी एक पत्थर जैसी आकृति पर तिल का तेल और जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा भी बहुत शुभ मानी जाती है। हर शनिवार पीपल को जल देना और दीपक लगाना शनि देव को खुश करने का आसान तरीका है।

मजदूरों की मदद से मिलती है शनि की कृपा

अगर आप चाहते हैं कि शनि देव आपसे खुश रहें, तो मंदिर जाकर बड़ी पूजा करने से ज्यादा असरदार गरीबों और मजदूरों की मदद करना है। जो लोग धूप में मजदूरी करते हैं, जो गरीब हैं उन्हें कपड़े, खाना या जरूरत की चीजें देना शनि देव को बहुत पसंद आता है। शनि की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ से पहले जरूरतमंद की मदद करें।
कर्म अच्छे तो फल अच्छे
शनि देव से डरने की कोई जरूरत नहीं है। डरने से कुछ नहीं होगा। अगर आपके कर्म अच्छे हैं, आप मेहनती हैं, और किसी का दिल नहीं दुखाते, तो शनि की साढ़ेसाती भी आपके लिए वरदान बन सकती है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026