Categories: धर्म

Kanyabhoj : देवी को करना है प्रसन्न, तो कन्या भोज कराना है जरूरी..कन्या प्रसन्न तो भगवती प्रसन्न

Kanyabhoj : मां भगवती की उपासना के दिनों में कन्या पूजन सभी के घरों में होता है. ऐसी मान्यता है कि कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनको प्रसन्न करने से उनको तृप्त करने से माँ भगवती को प्रसन्न होती हैं

Navratri 2025 Kanyabhoj : मां भगवती की उपासना के दिनों में कन्या पूजन सभी के घरों में होता है. देवी स्वरूप कन्याओं को बुलाकर उनका अतिथि करना और मनपसंद भोजन कराना एवं उनके चरणों को धोकर दान दक्षिणा देने की परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनको प्रसन्न करने से उनको तृप्त करने से माँ भगवती को प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों में वृद्धि होती है. यह पूजा जीवन में आई बाधाओं को दूर करने, मानसिक तनाव को कम करने और समृद्धि प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है.

कन्या पूजन से संकट होते हैं खत्म

जब कन्याएं प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं शुभकामनाएं देती हैं, तो जीवन में जो कठिनाइयां जो संकट चल रहे हैं वह खत्म होने लगते हैं. जिन लोगों के जीवन में संकट या तनाव है उनको नवरात्रि में कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए. कन्या पूजन में कितनी कन्याओं की पूजा करनी चाहिए, इसका कोई निश्चित नियम नहीं है,संभव हो तो 9 कन्याओं को चुनें, क्योंकि वे देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक हैं. अगर किसी के पास 9 कन्याओं को बुलाने की व्यवस्था नहीं हो पाती, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार कम कन्याओं का भी पूजन कर सकते हैं. श्रद्धा और समर्पण के साथ किया गया कन्या पूजन हर स्थिति में फलदायक होता है.

कैसे करें कन्या पूजन?

कन्याओं का निमंत्रण:

परंपरागत रूप से 2 से 10 वर्ष की कन्याओं का पूजन किया जाता है, इसलिए कन्या भोज के लिए 2-10 वर्ष की कन्याओं को ही निमंत्रण देना चाहिए.

कन्याओं का स्वागत:

 कन्याओं का स्वागत मां भगवती के रूप में करें. उन्हें शुद्ध आसन पर बैठाएं और उनके चरण हल्दी मिश्रित जल से धोएं.

Related Post

पूजन सामग्री:

रोली, अक्षत, मौली और फूलों से कन्याओं का पूजन करें.

भोजन और भेंट:

कन्याओं को सात्विक भोजन कराएं. अपनी क्षमता अनुसार वस्त्र, उपहार, दक्षिणा भेंट करें.

आशीर्वाद प्राप्त करें:

 पूजा उपरांत कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें. माना जाता है कि यह आशीर्वाद मां भगवती का आशीर्वाद होता है, जो सुख-शांति और समृद्धि देता है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026