Categories: धर्म

Masik Shivratri 2025 Kab: मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें सही डेट और महत्व

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन रात्रि के समय पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. पंचांग के अनुसार जानते हैं कब रखा जाएगा व्रत.

Published by Tavishi Kalra

Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन निशिता काल में पूजा-अर्चना करना लाभकारी होता है. यह व्रत देवों के देव महादेव भगवान शिव और माता-पार्वती को समर्पित है.

भोलनाथ के लिए रखा जाने वाला मासिक शिवरात्रि का व्रत हर माह की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. जानते हैं मार्गशीर्ष माह में यह व्रत नवंबर माह में किस दिन रखा जाएगा.

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2025 तिथि (Margashish Masik Shivratri 2025 Tithi)

  • मासिक शिवरात्रि तिथि की शुरुआत 18 नवंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी.
  • मासिक शिवरात्रि तिथि समाप्त 19 नवंबर को सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगी.
  • मासिक शिवरात्रि का व्रत 18 नवंबर 2025, मंगलवार को रखा जाएगा.
  • इस दिन निशिता काल में पूजा का समय रात 11.40 मिनट से लेकर रात 12.33 मिनट कर रहेगा.
  • जिसकी कुल अवधि 53 मिनट रहेगी.

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि महत्व (Importance)

मासिक शिवरात्रि के व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा द्वारा किसी भी प्रकार के कठिन और असम्भव कार्य पूर्ण किये जा सकते हैं. श्रद्धालुओं मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा रात्रि के समय करते हैं. इस व्रत को करने से अविवाहित स्त्रियां का विवाह शीर्घ हो जाता है. इस व्रत का पालन अविवाहित कन्याएं अपने विवाहित जीवन में सुख और शान्ति के लिए करती हैं.

Related Post

मासिक शिवरात्रि का पर्व इस बार मंगलवार के दिन पड़ रहा है. इस दिन को अत्यंत शुभ माना जा रहा है.  इस दिन शिवरात्रि पूजन मध्य रात्रि के समय किया जाता है मध्य रात्रि को निशिता काल के नाम से जाना जाता है तथा यह दो घटी के लिये प्रबल होती है.

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, लग सकता है दोष

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026