Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 4 अगस्त 2025 का राशिफल: हर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें लव, पैसा और करियर की स्थिति, साथ में लकी कलर और नंबर भी

4 August Rashifal : हर दिन हर राशि वालों के लिए अलग रहता है। आइए, जानते हैं कि सावन का आखिरी सोमवार यानी 4 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसे जाने वाला है।

Published by Preeti Rajput

4 August Rashifal: आज का दिन कुछ खास संकेत दे रहा है। किसी का दिन प्यार में मिठास लाएगा, तो किसी को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं हर राशि का हाल, लकी कलर (Lucky Colour), लकी नंबर (Lucky Number) और दिन का पूरा फल।

Related Post
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला है। ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट की तारीफ हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई कॉल आ सकता है। पारिवारिक मामलों में थोड़ा धैर्य रखें, बात बढ़ सकती है। किसी करीबी से मतभेद की संभावना है, लेकिन बात प्यार से संभाली जा सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9
वृषभ (Taurus) – रिश्तों में मिठास आएगी
आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे दिन बन जाएगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6
मिथुन (Gemini)
आपके लिए आज का दिन बदलाव लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो कोई नई डील हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ानी होगी। घर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5
कर्क (Cancer)
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। प्रेम रिलेशन में स्थिरता आएगी।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2
सिंह (Leo)
आज आप जो भी करेंगे, उसमें आत्मविश्वास दिखेगा। ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होने के संकेत हैं। निजी जीवन में कोई बड़ी बात हो सकती है, ध्यान से चलें।
लकी कलर: गोल्डन
लकी नंबर: 1
कन्या (Virgo)
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी से बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। काम में मेहनत करें, बॉस का सपोर्ट मिलेगा। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल हो सकता है।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 5
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लव और मनी दोनों के लिए अच्छा है। पार्टनर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। सोशल वर्ख में हिस्सा लें, आपकी छवि अच्छी बनेगी।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जो आपकी ज़िंदगी की दिशा बदल दे। नौकरी या करियर में बदलाव के योग हैं। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से हल निकलेगा।
लकी कलर: मरून
लकी नंबर: 9
धनु (Sagittarius) – यात्रा का योग बन रहा है
आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल है। काम से या परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ेगी। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है। सेहत ठीक रहेगी, बस खानपान पर ध्यान दें।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3
मकर (Capricorn)
आज आपके ऊपर नई जिम्मेदारी आ सकती है। ऑफिस में प्रमोशन या नई भूमिका मिल सकती है। घर में किसी बुजुर्ग से सलाह लें, फायदा होगा। पैसों को लेकर निवेश करने से पहले सोचें।
लकी कलर: काला
लकी नंबर: 8
कुंभ (Aquarius)
आज आपको दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। जो काम अटका हुआ था, वह अब पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर में कोई नई चीज आ सकती है। रोमांटिक रिश्तों में कुछ खास पल मिल सकते हैं।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 4
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा, लेकिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। फाइनेंशियल मामलों में सुधार आएगा। सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 7
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026