Categories: धर्म

Surya puja vidhi: सूर्य को अर्घ्य देते समय लोग करते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, नहीं मिलता पूजा का पूरा फल

Surya puja vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य देव को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता.

Published by Ranjana Sharma

Surya puja vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य देव को साक्षात ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना गया है. शास्त्रों में बताया गया है कि नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. ज्योतिष में भी सूर्य देव को आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक माना गया है. लेकिन कई बार श्रद्धा के बावजूद लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता.

सही समय पर अर्घ्य न देना

सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे उत्तम समय सूर्योदय का माना गया है. कई लोग देर से उठकर तेज धूप में अर्घ्य देते हैं, जो शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं माना जाता. कोशिश करें कि सूर्य की पहली किरण के समय ही अर्घ्य दें.

सीधे सूर्य को घूरना

कुछ लोग अर्घ्य देते समय सीधे सूर्य की ओर लगातार देखते रहते हैं. इससे आंखों को नुकसान हो सकता है. परंपरा के अनुसार जल की धारा के बीच से सूर्य को देखना शुभ माना गया है.

तांबे के पात्र की जगह किसी भी बर्तन का उपयोग

धार्मिक मान्यता के अनुसार तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना गया है. स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग करने से पूजा की शुद्धता प्रभावित मानी जाती है. तांबा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला धातु माना गया है.

Related Post

बिना मंत्र के अर्घ्य देना

अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है. कई लोग केवल जल चढ़ाकर वापस आ जाते हैं. मंत्रोच्चारण से पूजा की ऊर्जा और प्रभाव बढ़ता है.

गंदे स्थान या बिना स्नान के अर्घ्य देना

सूर्य पूजा से पहले स्नान करना और साफ स्थान पर खड़े होकर अर्घ्य देना जरूरी माना गया है. बिना स्नान या गंदे स्थान पर अर्घ्य देने से पूजा की पवित्रता कम हो जाती है.

सही विधि ही सूर्य आराधना का मूल मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य को नियमित अर्घ्य देने से आत्मबल, स्वास्थ्य और सफलता में वृद्धि होती है. यदि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो पूजा का सकारात्मक प्रभाव अधिक मिलता है. श्रद्धा के साथ सही विधि अपनाना ही सूर्य आराधना का मूल मंत्र है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Silver Price Today: सस्ता या महंगा हुआ चांदी, जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर के नए दाम

Silver Price Today in India: आज MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट आज करीब…

April 2, 2026

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा रेट, जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक भाव

Petrol-Diesel Price Today 2 April: ईरान-इजराइल के वॉर के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज…

April 2, 2026

Hanuman Jayanti 2026: आज हैदराबाद में घर से निकलना पड़ सकता है भारी! हनुमान विजय यात्रा से ट्रैफिक हुआ बेहाल, कई रास्ते बंद

Hanuman Jayanti 2026: हैदराबाद में हनुमान विजय यात्रा के कारण आज कई सड़कों पर ट्रैफिक…

April 2, 2026