Today’s Horoscope 7 April 2026: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को काफी माना जाता है. इसी कारण लोग अपना राशिफल जानने के बारे में काफी उत्सुक रहते हैं. हर दिन के बारे में जानने की लोगों को काफी इच्छा रहती है. किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और कई लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आइए जानते हैं कि आज का राशिफल आपके लिए क्या खास लेकर आया है?
मेष राशि
- आज आपका दिमाग नए-नए आइडियाज आएंगे.
- काम का बोझ जरूर बढ़ेगा.
- सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है.
- अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है.
वृष राशि
- आज का दिन राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है.
- खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे तो मन भी हल्का रहेगा.
- काम करने का तरीका बॉस को प्रभावित करेगा.
मिथुन राशि
- आज किस्मत कदम से कदम मिलाकर चल रही है.
- सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी.
- कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.
कर्क राशि
- आपकी समझदारी हर काम को आसान बना देगी.
- भगवान की भक्ति में मन लगेगा.
- बिजनेस में आपकी सोच आपको आगे बढ़ाएगी.
सिंह राशि
- बिजनेस में आपकी योजनाएं शानदार लाभ दिला सकती हैं.
- घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा.
- घूमने-फिरने की योजना दिल को ताजगी दे सकती है.
कन्या राशि
- निवेश से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
- काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
- माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा.
तुला राशि
- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी.
- व्यापार में नई साझेदारी का रास्ता खुल सकता है.
- नौकरी में प्रमोशन की खबर भी आपको उत्साहित कर सकती है.
वृश्चिक राशि
- आज आपका दिन सफलता और संतोष से भरा रहेगा.
- आपका भला सोचने वाला दिल हर किसी के लिए अच्छा करेगा.
- किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सच्ची खुशी मिलेगी.
धनु राशि
- आज काम के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा.
- जीवनसाथी को दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है.
- परिवार में रिश्तों की मिठास बढ़ेगी.
मकर राशि
- जल्दबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है.
- बिजनेस में बदलाव करने से बचें.
- कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
कुंभ राशि
- आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं पर काबू रखना होगा.
- सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की दस्तक हो सकती है.
- रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है.
मीन राशि
- पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी.
- कुछ नया करने की चाह आपके अंदर जोश भर देगी.
- संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
Published by Preeti Rajput
April 7, 2026 06:11:50 AM IST

