Jaipur-Ajmer Highway पर बड़ा हादसा! एक के बाद एक LPG सिलेंडर बलास्ट

Jaipur-Ajmer Highway: जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे के बाद धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. मुख्यमंत्री भजन लाल ने जताया दुख.

Published by Mohammad Nematullah

Jaipur-Ajmer Highway: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में आग लग गई और फिर कई धमाके हुए. मौजमाबाद इलाके के पास  LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगी. हादसे के बाद ट्रक अचानक आग की लपट आ गया. जिसके बाद ट्रक के अंदर सिलेंडर लगातार धमाके होते रहे. जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दिया. उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

आग लगते ही धमाके शुरू

यह हादसा ट्रक के एक अन्य वाहन से टकराने के बाद हुआ जिससे भीषण आग लग गई. कई लोगों के घायल होने की खबर है. आग की लपट दूर से दिखाई दे रही थी. स्थानीय लोगों ने धमाका सुना और पुलिस व दमकल को सूचना दिया. जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे. दर्जन दमकल गाड़ियां भी आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. तेज धमाके और सिलेंडर के फटने की आवाज ने आसपास के निवासियों को दहशत में डाल दिया है.

मुख्यमंत्री भजन लाल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संभावित घायलों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कमिश्नर बीजू जॉर्ज को निर्देश दिया हैं. मुख्यमंत्री ने दूदू सावरदा से जयपुर तक दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार की है. भजन लाल ने ट्वीट करके जताया दुख और लिखा ” जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है. घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड एवं आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी नागरिकों की सुरक्षा और कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं”

हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के चलते बस पर गिरा मलबा; अब तक 15 शव निकाले गए

Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026