विंडो vs स्प्लिट AC: कूलिंग का असली चैंपियन कौन, बिजली बिल में कौन देगा राहत?
Window Ac vs Split Ac Which is Better: विंडो AC और स्प्लिट AC के बीच चुनाव अक्सर कंफ्यूजन का कारण बनता है. दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं. कीमत, कूलिंग, शोर, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के हिसाब से सही AC चुनना जरूरी है. इस गाइड में हम आपको 7 स्टेप में तुलना बताएंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही AC चुन सकें.
कीमत: कौन है सस्ता
विंडो AC स्प्लिट AC की तुलना में सस्ता होता है. मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 24,000 रुपये से मिल जाती है. इसलिए बजट कम होने पर विंडो AC फायदेमंद ऑप्शन है.
इंस्टॉलेशन
विंडो AC की इंस्टॉलेशन आसान होती है. इसे खिड़की या दीवार के छोटे हिस्से में लगाया जा सकता है. जबकि स्प्लिट AC में दीवार में छेद और जटिल सेटअप की जरूरत होती है.
कूलिंग क्षमता
स्प्लिट AC कमरे में बेहतर कूलिंग देता है. ये ऊंचाई पर लगाया जाता है और पूरे कमरे में समान तापमान बनाए रखता है. विंडो AC सिर्फ निकटवर्ती क्षेत्र को कूल करता है.
शोर का लेवल
विंडो AC में शोर ज्यादा होता है क्योंकि कंप्रेसर यूनिट के अंदर होता है. स्प्लिट AC में कंप्रेसर बाहर होता है, जिससे कमरे के अंदर शोर कम रहता है.
मेंटेनेंस लागत
स्प्लिट AC का मेंटेनेंस महंगा होता है. क्लीनिंग और सर्विसिंग अधिक खर्चीली होती है. विंडो AC का मेंटेनेंस सस्ता और आसान होता है.
पावर कंजंप्शन
स्प्लिट AC में पावर सेविंग के लिए कई फीचर्स होते हैं. विंडो AC के मुकाबले ये बिजली की खपत कम करता है, जिससे लंबी अवधि में बिजली का खर्च कम होता है.
कुल मिलाकर कौन फायदेमंद
अगर बजट और इंस्टॉलेशन की सुविधा उपलब्ध है, तो विंडो AC सस्ता और आसान ऑप्शन है. लेकिन बेहतर कूलिंग और कम शोर के लिए स्प्लिट AC श्रेष्ठ माना जाता है.