कौन हैं ईशान मेहरा? बनने जा रहे हैं रणबीर-आलिया के जीजा; एक्ट्रेस से है सालों पुराना नाता!
Who Is Ishaan Mehra: महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ 17 अप्रैल, शुक्रवार को सगाई कर ली है. सगाई की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज भी दिया है. आइए जानते हैं शाहीन भट्ट के मंगेतर ईशान मेहरा आखिर कौन है?
शाहीन और ईशान की हुई सगाई
शाहीन ने इंस्टग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में थोड़ ज्यादा कर दिया.'
शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों में ईशान और शाहीन एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर मे शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
कौन है ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्वीमर हैं. उन्होंने भारत का युवा एशियाई खेलों में प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि, अब वह फिटनेस ट्रेनर है. वह मशहूर जिम सोहाफिट में ट्रेंनिग देते हैं. जिम की शुरूआत सेलिब्रिटी ट्रेनर सोहराब खुशरुशाही ने की थी.
इसी जिम में ट्रेनिंग लेती हैं आलिया
बता दें कि, आलिया भट्ट कई सालों से इसी जिम में ट्रेनिंग लेती हैं. शाहीन भी उनके साथ जाती थीं. शायद इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर प्यार.
जन्मदिन पर पहली बार शेयर की थी तस्वीर
शाहीन और ईशान ने अपना रिश्ता काफी प्राइवेट रखा था. साल 2025 में शाहीन ने अपने जन्मदिन पर दोनों की तस्वीरें शेयर की थी.
सेलेब्रिटीज ने शाहीन और ईशान को दी बधाई
सगाई की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स ने शाहीन और ईशान को खूब बधाई दी हैं. अनन्या पांडे से लेकर अर्जुन कपूर सभी ने दोनों के लिए प्यार भरे मैसेज किए हैं.