Who is Hitika Bali: कौन है हितिका बाली जो ‘धुरंधर 2’ में रणवीर की बनी बहन, सुंदरता ऐसी की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती मात
Hitika Bali Dhurandhar 2 Actress: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का तहलका है. रणवीर सिंह की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी बहन बनी शिमला की हसीना हितिका बाली भी चर्चा में हैं. छोटे-से स्क्रीन टाइम में उनके लुक और एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया.
ब्लैक मिनी ड्रेस लुक
'धुरंधर 2' की कलाकार हितिका ने ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी है. इसमे स्क्वायर नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव्स है. साथ ही उन्होंने मिनिमल जूलरी, सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड ग्लैम मेकअप ने उनका लुक स्टनिंग बनाया.
मरून-प्लस ब्लैक लेयरिंग
एक्ट्रेस ने मरून ड्रेस प्लीट्स के साथ पहनी है और साथ ही ब्लैक ओवरकोट में लेयरिंग की है. उनके छोटे इयररिंग्स और ओपन हेयर ने स्टाइल को परफेक्ट टच दिया.
फ्लोरल पेस्टल ड्रेस
एक्ट्रेस ने एक पिंक-ग्रीन फ्लोरल पैटर्न और बेल डिटेल वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी है जिसमें वो काफी सॉफ्ट वाइब्स दे रही हैं. साथ ही उन्होंने स्टड इयररिंग्स, बैलेट शूज और ओपन हेयर किए हैं, जिससे उनका लुक और बढ़ गया.
क्रीम शरारा स्टाइल
हितिका वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन में भी काफी खूबसूरत लगती है. उन्होंने क्रू नेकलाइन और पिंक-गोल्डन कढ़ाई के साथ शरारा पहना है और हल्का दुपट्टा, हैवी इयररिंग्स और ओपन कर्ल हेयर ने लुक को चार चांद लगाए हैं.
दुल्हन लुक में लहंगा
हितिका ने बारीक कढ़ाई और सितारों से सजा लहंगा पहनकर न केवल पारंपरिक खूबसूरती दिखाई, बल्कि हल्का दुपट्टा, मांग टीका, कंगन और नेकलेस के साथ उनका भव्य और कॉफिडेंस भी सामने आया.
कैजुअल वेस्टर्न लुक
हिटिका का कैजुअल विंटर लुक भी काफी शानदार है. उन्होंने वाइट जींस के साथ ब्राउन फ्लोरल डिटेलिंग वाला स्वेटर पहना हुआ हैं. बर्फीली वादियों में, आग के पास खड़े होकर उन्होंने स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया.
सोशल मीडिया स्टाइल आइकन
हितिका की हर ड्रेस और स्टाइलिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनके लुक्स फैशन और ग्लैमर लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं.