Rashmika Mandanna wedding: शादी से रिसेप्शन तक धोती में दिखे विजय देवरकोंडा, रश्मिका की टेंपल जूलरी ने खींचा ध्यान, दिखी साउथ की झलक
Rashmika Mandanna wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में दक्षिण भारतीय संस्कृति साफ नजर आई. विजय ने पारंपरिक वेष्टि और अंगवस्त्रम पहना, जबकि रश्मिका ने कोडावा स्टाइल साड़ी और भारी टेंपल ज्वैलरी से दुल्हन का रॉयल लुक अपनाया. शादी से लेकर रिसेप्शन तक दोनों के लुक में परंपरा और शाही अंदाज़ का खास मेल देखने को मिला.
पारंपरिक रीति-रिवाजों से विजय और रश्मिका मंदाना ने की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की. शादी से लेकर रिसेप्शन तक दोनों सितारों ने अपने वेडिंग लुक में संस्कृति और परंपरा को प्रमुखता दी.
दूल्हे का पारंपरिक वेष्टि लुक
विजय देवरकोंडा ने शादी में क्रीम रंग की पारंपरिक वेष्टि (धोती) पहनी. इसके साथ उन्होंने अंगवस्त्रम और सादगी भरा कुर्ता कैरी किया, जिसने उनके लुक को क्लासिक और पारंपरिक बना दिया.
दक्षिण भारत में धोती की परंपरा
दक्षिण भारत में वेष्टि यानी धोती को खास धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दिया जाता है. शादी जैसे शुभ अवसरों पर दूल्हे पारंपरिक रूप से यही परिधान पहनते हैं, जो सादगी और सम्मान का प्रतीक माना जाता है.
वेष्टि पहनकर विजय ने दिखाई अपनी सांस्कृतिक पहचान
विजय देवरकोंडा का वेष्टि लुक केवल फैशन नहीं था, बल्कि यह दक्षिण भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी दर्शाता है. यह परिधान विशेष रूप से तेलुगु और कूर्ग (Kodava) परंपराओं में काफी अहम माना जाता है.
कोडावा स्टाइल साड़ी में रश्मिका
रश्मिका मंदाना ने शादी में कोडावा शैली की साड़ी पहनी, जो कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र की पारंपरिक पहनावे की झलक देती है. इस स्टाइल में साड़ी पहनने का तरीका सामान्य साड़ी से अलग होता है.
टेंपल ज्वैलरी ने बढ़ाई शान
रश्मिका ने शादी में भारी टेंपल ज्वैलरी पहनी. यह ज्वैलरी दक्षिण भारत के मंदिरों और देवताओं की मूर्तियों से प्रेरित डिजाइन के लिए जानी जाती है.
रिसेप्शन में लाल साड़ी में नजर आईं रश्मिका
4 मार्च 2026 को हुए रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना लाल साड़ी और टेंपल ज्वैलरी में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक अंदाज़ में दिखे. दोनों का शाही लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.