चैत्र नवरात्रि में काशी क्यों बन जाती है सबसे शक्तिशाली? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक रहस्य
Varanasi Vishalakshi Temple: उत्तर पर्देश की वाराणसी में कुछ ऐसा है, जो उसे बाकी जगहों से अलग और खास बनाता है. लोग यहां शांति और तर्क से परे हर सवाल का जवाब खोजने के लिए आते हैं. लेकिन काशी की असली शक्ति केवल भगवान शिव तक ही सीमित नहीं है? बल्कि हां एक ऐसी शक्ति हैं जो हर प्राथना बल्कि अनकही प्राथनाओं को भी सुन लेती है?
काशी की अद्भुत शक्ति
एक छिपी हुई रहस्य से भरी शक्ति आपको अदृश्य रूप से घेरे रहती है, फिर भी अनसुनी रह जाती है. बहुत से लोग यहां आते हैं, पूजा-प्राथना करते हैं और वापस चले जाते हैं. लेकिन इस एनर्जी को महसूस करने के लिए काफी कम लोग रुकते हैं और सचमुच जुड़ सकते हैं. क्योंकि काशी को देखने भर से असली जादू या शक्ति को महसूस नहीं किया जा सकता है, लेकिन उसे समझने के लिए आत्मा की गहराई में उतरना बहुत जरुरी है.
दर्द से हुआ शक्ति का सृजन
यह कथा सती से शुरु होती है. अपने पिता द्वारा किए गए घोर अपमान को सहने के बाद उन्होंने पवित्र अग्नि में आत्मदाह करने का फैसला किया. यह केवल दुख नहीं था, बल्कि इसने संपूर्ण ब्रह्मांड को झकझोर कर दिया. भगवान शिव दुख और गुस्से से व्याकुल होकर माता सती के शरीर को सृष्टि में ले गए. उस दौरान सब कुछ थम गया, समय और जीवन सब ठहर सा गया है.
शक्ति की अनसुनी कहानी
ब्रह्मांड विनाश की तरफ बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस असहनीय पीड़ा से एक दिव्य मोड़ आया, जिसने शक्तिशाली पीठों की रचना की, ये पवित्र स्थान है, जहां देवी की ऊर्जा विद्दमान रहती और सभी भक्तों को आशीर्वाद देती है.
सती के शरीर को किया विभाजित
सृष्टि को अराजकता से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल किया और सती के शरीर को कई हिस्सों में विभाजित कर दिया. जहां भी वह पवित्र हिस्से बने. वहां शक्तिशाली शक्ति पीठों का निर्माण हुआ. ये साधारण मंदिर नहीं है, यह ऊर्जा का जीवंत केंद्र बन गए हैं.
वाराणसी का खास महत्व
हर पीठ में अनूठी शक्ति समाहित होती है. जो भक्तों को अलग-अलग आशीर्वाद प्रदान करती है. इन सभी पवित्र स्थानों में वाराणसी का एक खास महत्व है. जिसे केवल सच्चे मन से जानने वाला जान सकते हैं.
मां विशालाक्षी में छिपी शक्ति
वाराणसी में सती का एक पवित्र अंश गिरा था, जिससे मां विशालाक्षी का जन्म हुआ. वह केवल देवी नहीं है. बल्कि करुणा और शक्ति का प्रतीक है. भक्तों का मानना है कि, वह केवल बोली गई प्राथनाओं को सुनती हैं, बल्कि अनकहे भावों को भी समझ जाती हैं. लोग दर्द, उलझन और आशा की उम्मीद लेकर उनके पास आते हैं. उन सवालों का जवाब खोजते हैं, जिन्हें वह समझा नहीं सकते.
भगवान शिव की काशी
अधिकतर लोग काशी भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं. जहां उनका ध्यान अनुष्ठानों, मंदिरों और परंपराओं पर केंद्रित है. लेकिन ऐसा करने से वह आमतौर पर एक सू्क्ष्म लेकिन शक्तिशाली तत्व, दिव्य स्त्री ऊर्जा को समझने से चूक जाते हैं.
शक्ति के बिना काशी अपूर्ण
सच यह है कि, शक्ति के बिना काशी अपूर्ण है. मां के बिना शिव मौन और अपूर्ण हैं. इसी कारण उनकी ऊर्जा इस पवित्र स्थान को जीवन और संतुलन प्रदान करती है. यही वाराणसी जाएं, तो कुछ पल रुकें. रीति रिवाजों से परे जाकर, बस मौन में बैठ. खुले और निर्मल दिल से मां विशालाक्षी के दर्शन करें.