• Home>
  • Gallery»
  • दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट

Places To Visit: उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी दस्तक दे चुकी है. मार्च से सूरज का तापमान काफी बढ़ चुका है. आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी. वैसे बच्चों के पेपर खत्म हो चुके हैं और जल्द ही गर्मी की छुट्टियां भी पड़ जाएंगी. समर वेकेशन में परिवार या फिर दोस्तों के साथ ठंडी जगहों पर घूमने की अलग ही बात होती है. चलिए आपको 7 जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं. 

By: Preeti Rajput | Published: March 20, 2026 8:29:05 PM IST

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
1/7

लद्दाख की खूबसूरती

सर्दी के मौसम में लद्दाख पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है. लेकिन गर्मियों में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. ठंडा मौसम और खूबसूरत नजारे घूमने वालों का मन मोह लेते हैं. यहां आप पैंगोंग झील और नुब्रा घाटी का दीदार कर सकते हैं.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
2/7

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग पूर्वी हिमालय पर्वत की गोद में बसी नॉर्थ ईस्ट की सबसे खूबसूरत जगह है. तवांग मोनेस्ट्री दुनिया की सबसे बौद्ध मठों में से एक है. गर्मियों में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
3/7

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

स्पीति घाटी लिटल तिब्बत के नाम से भी जाना जाता है. यहां गर्मियों में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. घाटियों से घिरी ये जगह ट्रैकिंग करने के लिए मशहूर है. यहां कैंपिंग करना और खूबसूरत वादियों का दीदार करना जिंदगी के खूबसूरत पलों में से एक है.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
4/7

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग भारत का एक ट्रेडिशनल हिल रिजॉर्ट है,. यह वेकेशन के लिए बेस्ट लोकेशन है. चाय के बागानों के साथ-साथ टाइगर हिल भी काफी खूबसूरत है. टाइगर हिल से कंचनजंगा को देख सकते हैं.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
5/7

मुन्नार दक्षिण भारत

दक्षिण भारत का स्वर्ग मुन्नार कहलाती है. यह जगह चाय के बागानों से घिरी हुई है. गर्मी की छुट्टियों में यहां घूमना भी बेस्ट रहता है. हाउसबोट से बीच वेकेशन तक एक ट्रिप में आपको सभी चीजों का मजा मिल जाएगा.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
6/7

शिलॉन्ग और चेरापूंजी (मेघालय)

शिलॉन्ग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहते हैं – ठंडी हवाएं, हरी-भरी पहाड़ियां, झीलें और बाजार. वहीं चेरापूंजी दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में से एक है, जहां लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई फॉल्स, मॉस्माई केव और दौकी की क्रिस्टल क्लियर नदी देखने लायक हैं.

दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान; कश्मीर-मनाली नहीं ये 7 जगह हैं एकदम बेस्ट - Photo Gallery
7/7

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम का गंगटोक भी काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है. आप यहां एक परफेक्ट वेकेशन बिताने के लिए जा सकते हैं. बर्फ से ढकी पहाड़ियां आपको एक मंत्रमुग्ध कर देंगी.