• Home>
  • Gallery»
  • खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे

 जहाँ एक बार खाकर बन जाओगे इनके दीवाने खाने की बात हो और दिल्ली की स्ट्रीट फूड की चर्चा न हो, तो अधूरा सा लगे। दिल्ली के मोमोज हों या गोलगप्पे, हर खाना अपनी अलग ही पहचान रखता है। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहाँ जाकर खाने का अनुभव आपको बार-बार लौटने पर मजबूर कर देगा।


By: Komal Kumari | Last Updated: September 11, 2025 2:29:40 PM IST

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे - Photo Gallery
1/7

चांदनी चौक

दिल्ली का दिल कहे जाने वाला चांदनी चौक स्वाद की दुनिया में भी खास है। यहाँ के पराठे, मलाई वाली लस्सी और मोटी-मोटी जलेबियां बेहद प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, यहाँ की चाट की खुशबू और रंग आपको तुरंत अपनी तरफ खींचेगी।

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे - Photo Gallery
2/7

जामा मस्जिद

अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो जामा मस्जिद आपके लिए स्वर्ग है। यहाँ के कबाब इतने लाजवाब होते हैं कि दूर-दूर से लोग सिर्फ इन्हें चखने के लिए आते हैं। गर्मी हो या सर्दी, कबाब का मजा हर मौसम में अलग ही रहता है।

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे - Photo Gallery
3/7

कनॉट प्लेस

भारत के सबसे पुराने और बेहतरीन खाने की जगहों में से एक, कनॉट प्लेस में आपको हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ मिलेगा। यहाँ ऐसे कई स्टॉल्स हैं जहाँ आप कम पैसों में बढ़िया खाना खा सकते हैं।

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे - Photo Gallery
4/7

लाजपत नगर

लाजपत नगर अपने शॉपिंग हब के साथ-साथ खाने के लिए भी जाना जाता है। यहाँ का राम लड्डू फूट कॉर्नर इतनी मशहूर जगह है कि जो एक बार यहाँ का लड्डू खा लेता है, उसका दिल वहीं रह जाता है।

खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली के 7 बेस्ट स्ट्रीट फूड प्लेसेज, जिसे खाने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चाटने बैठ जाएंगे - Photo Gallery
5/7

मजनू का टीला

मजनू का टीला आज भी दिल्ली के ट्रेडिशनल और ट्रेंडी फूड स्पॉट्स में से एक है। यहाँ कोरियन और तिब्बती खाने का खासा रंग है। इसके अलावा, शॉपिंग का भी मज़ा आप यहाँ बखूबी ले सकते हैं।

Sarojini Nagar - Photo Gallery
6/7

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर बाजार अपनी शॉपिंग के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी फेमस है। जितना मजा आपको यहाँ खरीदारी में आएगा, उतना ही मजा खाने-पीने में भी मिलेगा।

Disclaimer - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.