• Home>
  • Gallery»
  • शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल

आजकल लोग इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें घूमने का समय नहीं मिल पाता। और जब घूमने का मन बनता है, तो समझ नहीं आता कि कहाँ जाया जाए और कौन-सी जगह अच्छी होगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में, जहाँ आप सुकून से घूम सकते हैं


By: Komal Kumari | Published: September 8, 2025 10:31:44 AM IST

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल - Photo Gallery
1/6

शिमला - मनाली

अगर आप किसी खूबसूरत और ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो शिमला और मनाली एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहाँ की हरी-भरी वादियाँ, ठंडी हवाएँ और बरसात का मौसम इसे और भी खास बना देता है। अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहाँ आकर आप यादगार पल बिता सकते हैं।

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल - Photo Gallery
2/6

गोवा

अगर आपको पार्टी करना पसंद है बीच पर समय बिताना अच्छा लगता है, तो गोवा जरूर जाएँ। यहाँ का नाइटलाइफ, बीच वाइब्स और सुकून भरा माहौल आपको भरपूर आनंद देगा। यह जगह युवाओं के बीच खास तौर पर लोकप्रिय है।

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल - Photo Gallery
3/6

कसोल

प्रकृति प्रेमियों के लिए कसोल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह छोटा-सा गांव हिमाचल प्रदेश की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। यहाँ सोलो ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का पूरा आनंद ले सकते हैं। ट्रेकिंग और लोकल कैफे यहाँ की खासियत हैं।

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल - Photo Gallery
4/6

हम्पी

अगर आप दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो कर्नाटक का हम्पी एक शानदार विकल्प है। यह ऐतिहासिक स्थल कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। यहाँ आप साइक्लिंग कर सकते हैं, सूर्योदय का दृश्य देख सकते हैं, और प्राचीन खंडहरों के बीच इतिहास को महसूस कर सकते हैं।

शहर की भागदौड़ से थक गए हैं? तो भारत की इन 5 जगहों पर मिलेंगे सुकून के पल - Photo Gallery
5/6

पुडुचेरी

यदि आपको ऐतिहासिक स्थानों में रुचि है और यूरोपीय आर्किटेक्चर देखना पसंद है, तो पुडुचेरी जरूर जाएँ। यह शहर आपको फ्रेंच कॉलोनी जैसा अनुभव देगा। यहाँ के शांत समुद्र तट, रंग-बिरंगी गलियाँ और ऐतिहासिक इमारतें बेहद आकर्षक हैं।

disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.