• Home>
  • Gallery»
  • tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग

Tomorrow grahan time: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसी वजह से सूतक काल भी मान्य रहेगा. ग्रहण के चलते इस बार होली की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जानिए चंद्र ग्रहण की पूरी टाइमिंग, सूतक काल और होली पर इसका क्या असर पड़ेगा. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा, जिसका सूतक सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 तक रहेगा.


By: Ranjana Sharma | Published: March 2, 2026 7:27:39 PM IST

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
1/7

3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण

3 मार्च को साल का पहला और भारत में दिखाई देने वाला एकमात्र चंद्र ग्रहण लगेगा. इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
2/7

ब्लड मून क्यों दिखता है लाल?

जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है. इसी वजह से चंद्रमा लाल या तांबे के रंग का दिखाई देता है.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
3/7

कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा ग्रहण?

भारत में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा और समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर. स्थानीय ग्रहण की अवधि लगभग 20 मिनट 28 सेकंड की रहेगी.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
4/7

पहला और अंतिम स्पर्श का समय

चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा, जबकि अंतिम स्पर्श शाम 6 बजकर 46 मिनट पर. खंडग्रास चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 25 मिनट 17 सेकंड रहेगी.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
5/7

सूतक कब से होगा शुरू?

चंद्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च 2026 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक दोपहर 3 बजे से मान्य होगा.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
6/7

होली पर क्यों बना असमंजस?

2 मार्च 2026 की रात होलिका दहन होगा, लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल के कारण रंग खेलना वर्जित माना गया है. इसलिए रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी.

tomorrow grahan time: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सही टाइमिंग - Photo Gallery
7/7

2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

2 अगस्त 2027 को 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा, जो लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक चलेगा. यह आंशिक रूप से भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा.