Todays Weather: आंधी-बारिश का अलर्ट…दिल्ली-NCR में हड्डियां कंपकंपा देने वाली बर्फीली हवाएं, यूपी-बिहार का जानें हाल
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. खासतौर पर उत्तर-भारत में अगले तीन दिन ठंड का कहर देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगी. जिसके कारण पहाड़ी राज्यों में खूब बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान भी जताया जा रहा है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी तूफान और गलन वाली सर्दी का अहसास होगा. बारिश से मौसम बदलेगा, जिसके बाद एक बार फिर से सर्दी बढ़ेगी.
फिर बदलेगा मौसम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगी. जिसके कारण पहाड़ी राज्यों में खूब बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान भी जताया जा रहा है.
शीतलहर का दौर
शीतलहर का दौर अभी भी उत्तर भारत में जोरों पर है, लेकिन जनवरी 2026 के अंत तक (खासकर 25 जनवरी के आसपास) इसमें थोड़ी बदलाव की उम्मीद है. IMD के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अभी दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट या स्थिरता के साथ ठंड थोड़ी कमजोर पड़ सकती है.
कोहरे का कहर
जनवरी 2026 के इस दौर में दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा सुबह और रात के समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. IMD के ताजा अपडेट्स (24-25 जनवरी 2026) के मुताबिक, कोहरा अभी पीक पर है और अगले कुछ दिनों तक (कम से कम 26-27 जनवरी तक) बरकरार रहने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान सुबह के वक्त कोहरा भी छाया रहेगा. आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने वाले है. हालांकि बारिश की कोई मजबूत चेतावनी नहीं दी गई है. लेकिन आंधी और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं. अब मौसम साफ होने पर सर्दी के लौटने का अनुमान है. उधर, बिहार में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है.
पहाड़ों का क्या है हाल?
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर है. बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम को गहरा कर दिया है. IMD के मुताबिक,रविवार को दिनभर हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी और गरज चमक के साथ तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी.