• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: बिन मौसम बरसात बढ़ाएगी आपकी मुश्किलें! दिल्ली से UP तक छाएगा घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: बिन मौसम बरसात बढ़ाएगी आपकी मुश्किलें! दिल्ली से UP तक छाएगा घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है. जहां एक तरफ शीतलहर का दौर थम नहीं रहा वहीं कई राज्यों में कोहरे ने भी लोगों का हाल-बेहाल किया हुआ है. साथ ही आपको बता दें कई राज्य ऐसे हैं जहां ठंड ने अलविदा कह दिया है, झारखंड में अब धूप ने  भी दस्तक दे दी है. साथ ही कई राज्यों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है, चलिए जान लेते हैं कि आज आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है. 


By: Heena Khan | Published: February 3, 2026 6:51:57 AM IST

aaj ka mausam - Photo Gallery
1/8

कई राज्यों में बर्फबारी

IMD के अनुसार, 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

aaj ka mausam - Photo Gallery
2/8

दिल्ली-NCR का मौसम

आज दिल्ली-NCR क्षेत्र में लोगों को घने कोहरे की वजह से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
3/8

UP का मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 और 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दोनों डिवीजनों में घने कोहरे की चादर छाई रहने की संभावना जताई जा रही है.

aaj ka mausam  5 - Photo Gallery
4/8

बिहार का मौसम

आज बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. छपरा में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई. इस बीच, पटना मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर जिलों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
5/8

मध्य प्रदेश का मौसम

अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने की उम्मीद है, और 25 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
6/8

राजस्थान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव असर से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम के पैटर्न में बदलाव आएगा. कोटा और उदयपुर डिवीजनों और आसपास के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
7/8

हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. 4 फरवरी के बाद मौसम सूखा रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है.

Aaj Ka Mausam: बिन मौसम बरसात बढ़ाएगी आपकी मुश्किलें! दिल्ली से UP तक छाएगा घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल - Photo Gallery
8/8

झारखंड का मौसम

झारखंड में सर्दी लगभग खत्म हो गई है. देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ और सिमडेगा में मिनिमम टेम्परेचर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन में तेज़ धूप निकल रही है, और अब सुबह और शाम को हवा में हल्की ठंडक ही महसूस होती है.