Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 8 राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने दे दी चेतावनी
Aaj Ka Mausam | Today Weather: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. यहां पर ठंड बढ़ती और घटती रहती है. यहां अब सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होती है, और शाम होते-होते ठंड में इजाफा हो जाता है. जनवरी के बाद फरवरी के महीने में भी अच्छी खासी ठंड दर्ज की जा रही है. अब भी पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, और मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर. जिसके चलते अब मौसम विभाग ने आठ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. हरियाणा से लेकर बिहार तक मौसम गड़बड़ाया हुआ रहता है. यहां की सड़कों पर विजिबिलिटी लगातार कम हो रही है, और ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं में रुकावट देखने को मिल रही है. लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर सीधा असर पड़ता दिख रहा है. चलिए जान लेते आज आपके शहर का क्या हाल है और IMD ने किन राज्यों में अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर का हाल
सुबह के समय दिल्ली-NCR में घने कोहरे से लोगों को परेशानी हो सकती है. विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक कम हो सकती है.
उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने का भी अनुमान है.
पंजाब हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में हल्की धुंध के साथ ठंड का मौसम बना रहेगा.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. बिहार में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.
पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी जारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है. सुबह और रात के समय मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
क्या राजधानी में होगी बारिश
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना काफी कम है. लेकिन, कोहरा और धुंध बनी रहेगी. तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.
IMD मौसम चेतावनी!
दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है. सतर्क रहें और उसी के अनुसार योजना बनाएं.