• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Mausam: दिल्ली से यूपी तक मौसम का तांडव! जानें कब से कब तक सताएगी सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से यूपी तक मौसम का तांडव! जानें कब से कब तक सताएगी सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather: मौसम एक बार फिर करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. जहां पहाड़ों में भारी बर्फबारी फिर से होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों को कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में तापमान गिरकर -14.9 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है.  भारत मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को चेतावनी दी है कि अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी. दिल्ली से लेकर यूपी तक अब भी कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड पड़ रही है. लोगों को ठंड से किसी भी तरह की राहत की उम्मीद न करने की चेतावनी दी है. वहीं अब भी IMD का कहना है कि 9 फरवरी से उत्तर भारत में एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. इस बीच, दिल्ली के लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. भीषण ठंड के कारण पहाड़ी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.


By: Heena Khan | Published: February 6, 2026 6:18:41 AM IST

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
1/7

कहां-कहां होगी बर्फबारी?

मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
2/7

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से शनिवार तक दिल्ली के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि कोहरे और स्मॉग का  ये मिलन दिल्ली वालों की ज़िंदगी मुश्किल बना देगा.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से यूपी तक मौसम का तांडव! जानें कब से कब तक सताएगी सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
3/7

UP का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश म अगले 3-4 दिनों तक मौसम साफ़ रहने का अनुमान जताया जा रहा है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, जबकि दो दिन बाद इसमें 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. 6 से 8 फरवरी के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. कई जिलों में धूप निकलेगी और 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से यूपी तक मौसम का तांडव! जानें कब से कब तक सताएगी सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट - Photo Gallery
4/7

राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ़्ते के आखिर तक राजस्थान में उत्तरी हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसके अलावा, अगले हफ़्ते से राज्य में मौसम के पैटर्न में धीरे-धीरे बदलाव होने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
5/7

नोएडा का मौसम

6 फरवरी, 2026 की सुबह नोएडा के लोगों के लिए कोहरे और धुंध के साथ शुरू होगी. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी 50 से 150 मीटर तक कम हो सकती है.

aaj ka mausam - Photo Gallery
6/7

कोहरे का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कोहरा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

aaj ka mausam - Photo Gallery
7/7

जम्मू-कश्मीर का मौसम

IMD के अनुसार, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सबसे ज़्यादा दिखेगा. इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है.