Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बरसेंगे ओले! यूपी से लेकर दिल्ली तक बारिश की संभावना; IMD की चेतावनी
Today Weather: जनवरी की ठंड ने इस बार लोगों को झंकझोर कर रख दिया था. वहीं अब फरवरी की शुरुआत में भी पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर में 6 फरवरी की शाम तक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा ह्री है. वहीं 7 फरवरी को कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 8 फरवरी को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. चलिए जान लेते हैं आपके राज्य का हाल कैसा रहने वाला है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI रेड ज़ोन में पहुंच गया है, मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 फरवरी को हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 6, 7 और 8 फरवरी की सुबह भी हल्का कोहरा रहने का अनुमान है.
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल रहा है; बादल छाए हुए हैं, और कई जगहों पर कोहरा है. आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद है, जिससे राज्य में ठंड वापस आ सकती है.
कहां हुई ओलावृष्टि?
मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार, चिनौर और अंतरी इलाकों के एक दर्जन से ज़्यादा गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे रबी की फसलें बर्बाद हो गईं. कई जगहों पर ज़मीन पर 4-6 इंच मोटी ओलों की परत जम गई.
चेन्नई में बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पड़ोसी समुद्री इलाकों में कई कम दबाव वाले सिस्टम मौजूद होने के कारण सोमवार को पश्चिमी घाट जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.
UP का मौसम
उत्तर प्रदेश में हालात और भी गंभीर हैं. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने की संभावना है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की संभावना है. इस बीच, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर और मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.
उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब दक्षिण भारत में भी महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर बने एक सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिनों तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है.