• Home>
  • Gallery»
  • Kerala Day: सुंदरता के साथ इन चीजों के लिए भी फेमस है केरल, बिना देखें न करें वापसी

Kerala Day: सुंदरता के साथ इन चीजों के लिए भी फेमस है केरल, बिना देखें न करें वापसी

Kerala Day: हर साल 1 नवम्बर को मनाया जाने वाला केरल दिवस राज्य की स्थापना और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है. केरल प्राकृतिक सुंदरता, बैकवाटर्स, समुद्र तटों, पहाड़ियों, मसालों, आयुर्वेद और कला-परंपराओं के लिए विश्वभर में फेमस है. ये दिन राज्य की अनूठी पहचान, इतिहास और पर्यटन आकर्षणों को याद करने का अवसर देता है.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 24, 2026 6:35:46 PM IST

kerala - Photo Gallery
1/7

पहाड़ और समुद्रतट का अनोखा संगम

केरल में आप एक ही यात्रा में हरे-भरे पहाड़ और सुनहरे समुद्र तट दोनों का आनंद ले सकते हैं. सर्दियों में भी यहां का मौसम सुहावना रहता है, जिससे ये आदर्श पर्यटन स्थल बन जाता है.

kerala - Photo Gallery
2/7

बैकवाटर्स और हाउसबोट

केरल के बैकवाटर्स में हाउसबोट की सैर यादगार एक्सपीरिएंस देती है. पानी के बीच तैरते इन आरामदायक हाउसबोट्स में ठहरना प्रकृति के करीब सुकून भरे पल बिताने जैसा है.

kerala - Photo Gallery
3/7

मुन्नार के चाय बागान

मुन्नार अपने विस्तृत चाय बागानों के लिए फेमस है. दूर-दूर तक फैली हरियाली और ठंडी वादियां यहां आने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.

kerala - Photo Gallery
4/7

प्रभावशाली वास्तुकला

केरल के प्राचीन मंदिर और महल इसकी समृद्ध वास्तुकला के प्रतीक हैं. ये इमारतें इतिहास, कला और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती हैं.

kerala - Photo Gallery
5/7

वन्यजीव अभयारण्य

राज्य में कई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैं, जहां दुर्लभ पशु-पक्षियों को देखा जा सकता है. प्रकृति और वन्यजीवन प्रेमियों के लिए ये स्थान बेहद खास है.

kerala - Photo Gallery
6/7

आयुर्वेद और वेलनेस

केरल आयुर्वेदिक उपचारों और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए विश्व फेमस है. यहां की आरोग्यशालाएं मन और शरीर दोनों को शांति और ऊर्जा प्रदान करती हैं.

kerala - Photo Gallery
7/7

लजीज और विविध व्यंजन

केरल के व्यंजन मसालों और ताजे समुद्री भोजन के लिए जाने जाते हैं. फिश करी, प्रॉन फ्राई, सांभर और अवियल जैसे पकवान यहां के स्वाद को खास बनाते हैं.