3 दिन का लॉन्ग वीकेंड, OTT पर घर बैठें उठाएं धमाकेदार फिल्मों और सीरीज का मजा; यहां देखें लिस्ट
Weekend OTT Release : इस बार गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड पर थिएटर के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर भी भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है. सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक्शन, इमोशन और साइंस ड्रामा – हर जॉनर का मजा आप इस वीकेंड ले सकते हैं.
गुस्ताख इश्क
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपनी नई पारी शुरु कर चुकी है. आज 23 जनवरी को यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई हैं. इस वीकेंड आप रोमांटिक ड्रामा का मजा ले सकते हैं. फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की जोड़ी नजर आएगी.
तेरे इश्क में
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. कृति सेनन और धनुष स्टारर फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था.
स्पेस जैन: चंद्रयान
स्पेस और विज्ञान से जुड़े कंटेंट पसंद करने वालों को 'स्पेस जैन: चंद्रयान' जरुर देखनी चाहिए. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखेने को मिलने वाली है. इसकी कहानी अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है.
चिकातिलो
चिकातिलो में शोभिता धुलिपाला एक ट्रू क्राइम पॉडकास्टर के रोल में हैं. यह रहस्यों से भरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मार्क
फिल्म मार्कमें किच्चा सुदीप लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वह अपने जबरदस्त एक्शन और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. यह फिल्म आप जियो हॉटस्टार पर आराम से देख सकते हैं.
हिम
हॉरर-थ्रिलर फिल्म हिम भी इस वीकेंड आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह फिल्म साइकोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस से भरी हुई है.