कभी ईमरान हाश्मी के साथ किया सबसे वल्गर सीन, अचानक पर्दे से हुई गायब, आत्माएं भी लगी थी दिखने
Tanushree Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता 19 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि रहस्यमयी एक्सपीरिएंस, विवाद और आध्यात्मिक सफर ने भी उन्हें सुर्खियों में रखा. आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें.
जन्म और शिक्षा
तनुश्री दत्ता का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ. उन्होंने डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल से पढ़ाई की और आगे पुणे यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल की.
मिस इंडिया से पहचान
साल 2004 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में छठी रनर-अप बनकर देश का नाम रोशन किया.
बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
उन्होंने आशिक बनाया आपने से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी थे. फिल्म के गानों और बोल्ड सीन से वह रातों-रात मशहूर हो गईं.
साउथ फिल्मों में भी काम
बॉलीवुड के बाद उन्होंने तमिल फिल्म Theeradha Vilaiyattu Pillai में भी काम किया, जिससे उनका दायरा और बढ़ा.
मौत के करीब के एक्सपीरिएंस
एक इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि वो कई बार मौत के करीब पहुंच चुकी हैं, जिससे उनमें रिस्क लेने का साहस और बढ़ गया.
विवादों में रही चर्चा
उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए और बॉलीवुड के डार्क साइड को उजागर किया, जिससे वो लंबे समय तक खबरों में रहीं.
आध्यात्मिक और रहस्यमयी अनुभव
तनुश्री का दावा है कि बचपन से ही उन्हें आत्माएं दिखती थीं और वे उनसे बात भी करती थीं, जिसने उनकी आध्यात्मिक सोच को गहराई दी.