ICC Action on Pakistan: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान, ICC से लग सकता है बड़ा झटका
T20 World Cup| ICC Penalty Pakistan | ICC Action on Pakistan : पाकिस्तान किक्रेट बोर्ड (PCB) सोमवार (आज) को घोषणा करेगा कि उसकी टीम T20 वर्ल्ड कप श्रीलंका जाएगी या नही? जब से 20 टीमों के ICC टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड ने बाग्लादेश की जगह ली है.
बहिष्कार करने की बार-बार धमकी (Repeated threats of boycott)
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन में इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बार-बार धमकी दी है. पिछले हफ्ते नकवी ने साफ कहा था कि अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक लिया जाएगा. पाकिस्तानी टीम को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है.
शहबाज शरीफ ने क्यों मना किया (Why did Shahbaz Sharif refuse?)
ICC और PCB के बीच चल रहे गतिरोध के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें कहा गया है. कि अगर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ T20 वर्ल्ड कप का मैच खेलने से मना कर रहे है. तो क्या PCB उनकी बात मानेगा और टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा.
सलमान आगा ने क्या कहा? (What did Salman Aga say?)
ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला करेगा, क्योंकि उसकी टीम अभी घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने सीरीज के दौरान कई बार कहा है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है और T20 वर्ल्ड कप में भी यही प्रदर्शन जारी रखना चाहती है.
मोहसिन नकवी ने क्या कहा? (What did Mohsin Naqvi say?)
हालांकि मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह फैसला सरकार पर छोड़ देंगे, लेकिन उनके खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे है. यह साफ दिखाता है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का दिखावा कर रहा है.
PCB की खोखली धमकियां (PCB's empty threats)
जबकि गुपचुप तरीके से अपने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए तैयार कर रहा है. PCB की धमकियां सिर्फ दिखावा है. वे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने जैसा बड़ा फैसला नहीं ले सकते क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगा.
क्या खेलेगा मैच (Will he play the match?)
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी ब्रॉडकास्टर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मैच (15 फरवरी) से हट जाता है, तो ब्रॉडकास्टर PCB पर $38 मिलियन (लगभग ₹320 करोड़) का मुकदमा कर सकते है.
दिवालिया होने की कगार पर (On the verge of bankruptcy)
यह पैसा जो विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप से कमाया जाता है, सीधे तौर पर उस एक मैच से जुड़ा है. दिवालिया होने की कगार पर खड़े बोर्ड के लिए यह कानूनी जुर्माना ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकता है.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से क्यों किया मना? (Why did Pakistan refuse to play a match against India?)
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इस फैसले से न सिर्फ फैंस सबसे बड़ी राइवलरी से वंचित हो जाएंगा. बल्कि बल्कि क्रिकेट की इकोनॉमी पर भी इसका असर पड़ेगा. PCB ने अभी तक सरकार के निर्देश को आईसीसी के सामने अपना ऑफिशियल रुख नहीं बताया है.