✕
खाली पेट बड़ी इलायची खाने के अनगिनत फायदे
Sanskritij-jaipuria
Feb 18, 2026
Feb 18, 2026
Sanskritij-jaipuria
बड़ी या काली इलायची हर रसोई में आम है और इसे सब्जियों, मिठाइयों और चाय में स्वाद व सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और टैनिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
कई लोग इलायची का स्वाद नहीं पसंद करते, लेकिन इसके पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं, खासकर खाली पेट खाने पर.
फाइबर और टैनिन के कारण पेट साफ रहता है, पाचन बेहतर होता है और गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं.
नियमित रूप से बड़ी इलायची खाने से दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.
इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाते हैं, दाग-धब्बों को कम करते हैं और त्वचा को युवा बनाए रखते हैं.
खाली पेट बड़ी इलायची खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम होता है.
Read More
गर्मियों में अमृत है सत्तू, जानिए इसके 7 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
कद्दू के बीज खाने के अनोखे फायदे
स्किन के लिए टमाटर क्यों है खास? जानिए इसके फायदे
इन देशों में नहीं यूज होता है LPG सिलेंडर