• Home>
  • Gallery»
  • फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता!

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता!

Sophie Chaudhary: बॉलीवुड की चकाचौंध हर किसी को अपनी तरफ खींच लाती है. हर रोज हजारों लड़के-लड़कियां स्टार बनने के लिए इस शहर में आ जाते हैं. मॉडलिंग करियर से शुरुआत कर कुछ एक्ट्रेसेस फिल्मों तक का सफर तय करती हैं. लेकिन हर कोई बड़े पर्दे पर आकर फेमस हो जाए, यह संभव नहीं है. कई हसीनाएं लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद बड़े पर्दे पर दूरी बना लेती हैं. इसी लिस्ट में एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी हैं. आज फिल्मों से दूर होने के बाद भी वह करोड़ों में पैसा कमा रही हैं.

By: Preeti Rajput | Published: February 8, 2026 9:54:19 AM IST

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
1/7

सोफी चौधरी बचपन

सोफी चौधरी का जन्म 8 फरवरी को हुआ था. वह बचपन से ही मल्टीटैलेंटेड रही हैं. उनका जन्म भारत में नहीं बल्कि मैनचेस्टर, इंग्लैंड में हुआ था. जहां उनके पिता ने इटली की एक्ट्रेस सोफिया लॉरेन के नाम पर अपनी बेटी का नाम सोफी रखा था. सोफी को बचपन से ही सिंगिंग से प्यार था. उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें 12 साल की उम्र में ही पहचान मिल गई थी.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
2/7

सोफी की पढ़ाई-लिखाई

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने के बाद सोफी के म्यूजिक करियर को पहला ब्रेक निर्देशक बिद्दू अप्पैया ने दिया. उन्होंने अलीश चिनॉय जैसा पॉपूलर सिंगर्स के साथ काम किया. पॉप म्यूजिक को उन्होंने अपनी शक्ति बनाई. सोफी साल 2000 में इंटरनेशनल पॉप बैंड संसारा का हिस्सा रहीं हैं. उन्होंने कई स्टेज परफॉर्मेंस भी दिए. लेकिन वह ज्यादा समय के लिए यह नहीं कर पाई.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
3/7

सिंगल एल्बम गाने

सोफी ने खुद के लिए सिंगल एल्बम गाने और फीचर करने का फैसला लिया. सोफी ने 90 के दशक के गाने सजन में नाचूंगी' को रीमेक किया. उनका ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था. क्योंकि गाने में पुराने लिरिक्स के साथ पॉप म्यूजिक का तड़का था.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
4/7

रियलिटी शोज भी किए होस्ट

सोफी के कई पॉपूलर एल्बम रिलीज होने के बाद उन्होंने बप्‍पी लहिरी और ऋषि रिच जैसे सिंगर्स के साथ काम किया. म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज को भी होस्ट किया. वहीं से उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
5/7

शादी फंक्शन भी करती हैं होस्ट

एक्ट्रेस ने ''हे बेबी' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में काम किया. हालांकि फिल्मों में सोफी को पहचान तो मिली लेकिन वह कभी लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम नहीं कर पाई. उनके कई गाने बैक-टू बैक रिलीज हुए और उन्होंने इस दौरान अरबपतियों के शादी के फंक्शन भी होस्ट किए.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
6/7

कास्टिंग काउच का झेला दर्द

सोफी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. लेकिन इस दौरान लोग काम के बदले गंदी डिमांड्स करते थे.

फिल्मों ने दिया धोखा, काउच का दर्द झेला…43 साल की इस हसीना ने निकाला एक्टिंग छोड़ कमाई का नया रास्ता! - Photo Gallery
7/7

सोफी ने खोला इंडस्ट्री का काला राज

सोफी ने आगे कहा कि उस वक्त वह काफी यंग थीं और इंडस्ट्री की इस तरह की गंदी बातों से वह अंजान भी थीं. उन्होंने कहा 'मैं कई लोगों से मिली थी. कुछ लोग अच्छे थे, जिन्होंने मुझे यही सलाह दी, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनकी बातें सुनकर मैं अनकंफर्टेबल हो जाती थी.