Shukra Gochar 2026: 6 अप्रैल को शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के बढ़ेगी परेशानियां; जानें प्रभाव
Shukra Gochar in Bharani Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को खास और काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शुक्र को धन और एश्वर्य का ग्रह माना जाता है. शुक्र समय-समय में राशि और नक्षत्र में परिवर्त करते रहते हैं. जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. सोमवार, 6 अप्रैल को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. जिसके बाद वह भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
कब तक रहेंगे भरणी नक्षत्र में शुक्र?
शुक्र भरणी नक्षत्र में 15 अप्रैल तक रहने वाले हैं. फिर 16 तारीख को वह कृतिका नक्षत्र में चले जाएंगे. हालांकि, शुक्र अपनी ही राशि में नक्षत्र होंगे.
बढ़ सकती हैं चुनौतियां
बता दें कि, इस समय कुछ राशियों के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से चुनौतियां खड़ी हो सकती है. शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं.
वृषभ राशि
शुक्र के इस परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. जिससे आपका बजट खराब हो सकता है. निवेश की योजना न बनाएं. जल्दबाजी में लिए फैसलों के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर भी नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है. सुख-सुविधाओं में अचानक कोई कमी आ सकती है. साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि
शुक्र के इस गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर भी अच्छा नहीं माना जा रहा है. इस दौरान गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी यह समय सही नहीं है. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. धन के अटकने की योग भी बन रहे हैं. कर्ज लगना हानिकारक साबित हो सकता है.