बला की खूबसूरत हैं सपना चौधरी, यूं ही नहीं डांसिंग क्वीन पर दिल हारते लोग; स्टाइल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी आगे!
Sapna Choudhary Photos | Sapna Choudhary the 50 Show | Sapna Choudhary controversy | Nigerian rapper: सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) हरियाणा की मसहूर डांसर हैं. उनके डांस के दीवाने देश के हर कोने में मौजूद हैं. वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. वह बॉलीवुड फिल्मों में भी डांस नंबर कर चुकी हैं. इन दिनों वह रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं. सपना अब बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. दरअसल, हाल ही में उन्होंने शो में कुछ ऐसा कह दिया, जो हर तरफ चर्चा का हिस्सा बना हुआ है. सपना इस शो में जमकर पंगे लेते हुए नजर आ रही हैं. वह अपनी धाक जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. हाल ही में उन्होंने नाइजीरियन रैपर Yung Sammy पर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग नाराज हो गए हैं. दरअसल, उन्होंने शो के दौरान Yung Sammy की रंगत पर कुछ ऐसा कहा, जो किसी को हजम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि ‘धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी? इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं? आज हम आपको यहां उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन पर आप अपना दिल हार बैठेंगे.
प्रिंटेड सूट में सपना
सपना चौधरी हल्के पीले रंग के प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका लाइट मेकअप इस लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है.
वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती हैं कमाल
सपना इस गोल्डन वेस्टर्न ड्रेस में काफी कमाल की लग रही हैं. हैवी गोल्डन मेकअप जो उनकी स्किन को और भी ज्यादा निखार रहा है. बंधे हुए बाल उनके लुक को पूरा कर रहे हैं.
ब्लैक में ढाती हैं कहर
ब्लैक कलर के इस आउटफिट में सपना का बोल्ड और कॉन्फिडेट लुक नजर आ रहा है. उनका अंदाज एकदण बॉसलैडी की तरह लग रहा है.
सूट में सपना चौधरी
इस सिंपल सूट में भी सपना चौधरी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें काफी ज्यादा अच्छी लग रही हैं. लाइट मेकअप उनकी स्किन पर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है.
सपना का ग्लैमरस लुक
इस आउटफिट में भी सपना काफी एलिगेंट लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खोला हुआ है.
साड़ी में सपना की अदाएं
साड़ी में सपना चौधरी और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. मैरून कलर उनपर और भी ज्यादा सुंदर लग रहा है. खुले हुए लहराते बाल उनपर काफी अच्छे लग रहे हैं.
शादी के लिए परफेक्ट लुक
अगर आप किसी शादी में जाना चाहती हैं, और आप नई नवेली दुल्हन हैं. तो आप सपना का ये लुक कॉपी कर सकती हैं.