Rose Day Wishes: एक गुलाब तेरे नाम! रोज डे पर अपने हमसफर को भेजें ये प्यार भरा पैगाम
Rose Day Wishes: कपल हर साल, बड़ी ही बेसब्री से वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं और ये शुरू होता है रोज़ डे से है. लवर्स के लिए रोज़ डे काफी खास होता है. कपल्स जनवरी आते ही वैलेंटाइन वीक की तैयारी शुरू करने लग जाते हैं. वहीं आपको बता दें कि फरवरी का दूसरा हफ़्ता प्यार, रिश्तों और भावनाओं से भरा होता है और ये हफ्ता कपल्स के बीच प्यार और ज्यादा बढ़ा देता है और इसे वैलेंटाइन वीक के नाम से जाना जाता है. यह हफ़्ता प्यार का इज़हार करने के लिए बहुत खास माना जाता है, खासकर रोज़ डे. आपको बता दें कि रोज़ डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है. और आज रोज़ डे ही है. अगर आप भी इस साल अपने पार्टनर को कुछ मीठे और प्यारे बोल बोलना चाहते हैं तो सिर्फ़ गुलाब ही न दें, बल्कि इन प्यारे संदेशों को भेजकर अपने पार्टनर के दिल में बस जाएं.
एक गुलाब की खुशबू
एक गुलाब की खुशबू हो तुम,
मेरी हर सांस की आरज़ू हो तुम
गुलाब देकर नहीं जताते इश्क़
गुलाब देकर नहीं जताते इश्क़,
तुम हो मेरी ज़िंदगी—बस यही काफ़ी है
तेरे नाम का गुलाब
तेरे नाम का गुलाब आज दिल से भेजा है,
मेरी हर मोहब्बत बस तुझ पर ठहरा है
हर गुलाब से प्यारी तेरी मुस्कान
हर गुलाब से प्यारी तेरी मुस्कान लगे,
तू पास हो तो हर सुबह आसान लगे
इश्क़ गुलाब सा है मेरा
इश्क़ गुलाब सा है मेरा,
खुशबू भी तू, कांटा भी तू
तेरे हाथों में गुलाब
तेरे हाथों में गुलाब अच्छा लगे,
मेरे हाथों में तेरा हाथ उससे भी ज़्यादा
गुलाब क्या दूँ तुझे ऐ सनम
गुलाब क्या दूँ तुझे ऐ सनम,
तू खुद मेरी पूरी बगिया है